मनाली में पेड़ों के कटान के वीडियो पर क्या बोला वन विभाग

कुल्लू।। पर्यटन स्थल मनाली के वशिष्ठ गाँव में जोगणीफाल के रास्ते में पड़ने वाले जंगल में पेड़ों का कटान का दावा करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने कहा है कि यहाँ हरे पेड़ नहीं काटे गए हैं। विभाग का कहना है कि वीडियो में जो कटान दिख रहा है, वह ठूंठों का है।

एक वीडियो में एक शख़्स ने बताया था कि भारी संख्या में पेड़ कटे हैं। वीडियो में कुछ पेड़ भी आरे (संभवत: चेनसॉ) से कटे हुए दिख रहे थे। इसके बाद वन मंडल अधिकारी एश्वर्य राज ने कहा है कि डिप्टी रेंजर बृजेश कुमार के नेतृत्व में टीम शनिवार रात को मौक़े पर गई थी मगर अंधेरे के कारण नुक़सान का पता नहीं चला।

उन्होंने कहा कि रविवार सुबह रेंज ऑफ़िसर वनीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गई। हमें विभाग के अधिकारियों के अलावा गाँव की वन समिति के पदाधिकारी भी थे। पाया गया कि गाँव के ही एक निवासी ने पहले से क्षतिग्रस्त हुए सूखे पेड़ों के ठूंठों को ईंधन के लिए काटा था।

वन कमेटी के पदाधिकारी ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है-

वन विभाग का कहना है कि यह लकड़ी बरामद कर ली गई है और व्यक्ति ने माना है कि उसने जलावन के लिए ठूंठ काटे हैं। विभाग का कहना है कि नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी शख़्स वनों से सूखी या गिरी हुई लकड़ी नहीं उठा सकता।

कोरोना वायरस की ज़रूरी बातें जो आपको मालूम होनी चाहिए

इन हिमाचल डेस्क।। कोरोना वायरस के दो मामले हिमाचल में पाए जाने के बाद लोगों में डर का माहौल है। हालाँकि, डरने की ज़रूरत नहीं है और कुछ सावधानियाँ बरतकर आप ख़ुद भी सुरक्षित रह सकते हैं और अपने परिजनों और क़रीबियों को भी सेफ़ रख सकते हैं।

कोरोना वायरस बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को आसानी से निशाना बनाता है। मगर इसका मतलब यह नहीं कि युवा और तंदरुस्त लोग सुरक्षित हैं। ख़तरा सभी को है। मगर समय पर लक्षणों की पहचान करके इलाज शुरू करने पर आप सुरक्षित रह सकते हैं। मगर ऐसी नौबत ही न आए, इसके लिए ज़रूरी है कि आपको इस वायरस को लेकर कुछ बुनियादी बातें मालूम हों।

कोरोना फैलता कैसे है?
जब कोई शख़्स ख़ांसता या छींकता है तो उसके मुँह और नाक से निकले कई सारे महीन कण हवा में छूट जाते हैं। बहुत सारी बीमारियाँ इन्हीं कणों के माध्यम से एक शख़्स से दूसरे में फैलती हैं। कोरोना वायरस भी ऐसे ही फैलता है। 

अगर संक्रमित व्यक्ति ने छींका और आप उसके ऐसे ही महीन कणों के संपर्क में आए तो आपको संक्रमण हो सकता है। अगर ये कण आपकी नाक, मुँह और आँखों में चले जाएं तो आप भी संक्रमित हो सकते हैं। या फिर ये कण आपके हाथों में लगे हों आप उससे अपने मुँह, आँख वग़ैरह को छू लें तो भी ख़तरा है।

इसीलिए कहा जाता है कि स्वस्थ व्यक्ति मास्क पहने या न पहने, खांसी जुकाम या कोरोना से पीड़ित व्यक्ति को ज़रूर मास्क पहनना चाहिए ताकि खांस-छींककर वह बाक़ी लोगों को संक्रमित न कर दे। हालाँकि, अब सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें।

Image result for sneezing

सीधे संपर्क के अलावा भी क्या कोरोना फैल सकता है?
इधर-उधर गिरी थूक आदि की बूँदों में ये वायरस तीन चार घटों तक ही सक्रिय रहता है मगर कार, दरवाज़ों के हैंडल और लिफ़्ट के बटन वग़ैरह पर थूक या छींक की बूँदें गिरी हों तो ख़तरा 48 घटों तक है।

शोध कहते हैं कि अगर संक्रमित व्यक्ति के थूक के कण किसी सख्त सतह, जैसे कि लोहा, प्लास्टिक और स्टील में पड़ें तो वहाँ ये 48 घटों तक सक्रिय रह सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में ये वायरस दो तीन दिन और कई बार तो एक हफ़्ते तक सक्रिय रह सकता है।

इसीलिए किसी भी चीज़ को न छूने और छू लेने पर बढ़िया से हाथ धोने और तुरंत सैनिटाइज़र यूज करने की सलाह दी जाती है और चेहरे को छूने से बचने के लिए कहा जाता है।

No photo description available.

तापमान का असर होता है?
सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा है कि गरम वातावरण में कोरोना नष्ट हो जाता है। कहा जा रहा है कि भारत में गर्मियों में यह वायरस ख़त्म हो जाएगा।

यूनिसेफ़ के अनुसार यह अफ़वाह है और जिस तापमान में कोरोना नष्ट होता है, उतना तापमान किसी भी देश में नहीं होता। इसलिए गर्म-ठंडे तापमान के चक्कर में न पड़ें, सावधानी बरतें।

लक्षण क्या हैं
इसके शुरुआती लक्षण सर्दी जुकाम जैसे होते हैं। यह वायरस फेफड़ों में इनफ़ेक्शन करता है। इससे बुख़ार होता है, फिर सूखी खांसी आती है और फिर सांस लेने में समस्या आने लगती है।

वायरस की चपेट में आने के पाँच दिनों में लक्षण दिखना शुरू होते हैं। हालाँकि, कुछ मामलों में और समय लग सकता है। WHO का कहना है कि वायरस की चपेट में आने और लक्षण दिखने तक दो हफ्ते लग सकते हैं। हालांकि कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार 24 दिन तक लग सकते हैं।

लक्षण न दिख रहे हों, तब भी संक्रमित व्यक्ति दूसरे शख़्स में संक्रमण फैला सकता है। इसलिए, सर्दी जुकाम का लक्षण दिखे तो तुरंत नज़दीकी अस्पताल जाएं और जाँच करवाएं। डर के मारे घर पर बैठे रहे तो समस्या से आपके लिए तो गंभीर होगी ही, परिजनों से लेकर पूरे समाज को आप ख़तरे में डाल देंगे।

जानें, किस राज्य में कितने हैं कोरोना के मरीज़, कितने हुए ठीक

सीपीएम MLA राकेश सिंघा ने दिसंबर तक की सैलरी दान की

शिमला।। ठियोग से सीपीएम विधायक राकेश सिंघा ने अप्रैल से लेकर दिसम्बर तक का वेतन कोरोना संकट से लड़ने के लिए सीएम राहत कोष में दे दिया है। इसके लिए उन्होंने पोस्ट डेटेड चेक सौंपे हैं। ऐसा करने वाले वह हिमाचल के पहले विधायक बन गए हैं।

प्रदेश सरकार बे मंगलवार को ही केंद्र की तर्ज पर मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों और बोर्ड-निगमों के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के वेतन में 30 फीसदी की कटौती का फैसला किया था। इसके साथ ही दो साल तक विधायक निधि भी रोक दी है।

राकेश सिंघा इससे पहले भी फरवरी और मार्च का वेतन सीएम राहत कोष में डाल चुके हैं। इस तरह उन्होंने 11 महीने का वेतन इस फंड में दान कर दिया है।

इन हिमाचल के लिए अपनी मर्ज़ी से कुछ भी डोनेट कीजिए

आप जानते हैं कि ‘इन हिमाचल’ किसी भी सरकार, संगठन, कंपनी, पार्टी या व्यक्ति से सीधे विज्ञापन नहीं लेता। इससे हमें अपने कॉन्टेंट को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपको इन हिमाचल का काम पसंद है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी मर्ज़ी से कुछ भी रक़म हमें डोनेट करें ताकि इसी तरह से आगे भी हम इस स्वतंत्र पोर्टल को चलाए रखें और अच्छा कॉन्टेंट आप तक पहुँचाते रहें।

डोनेट करने के लिए यहाँ पर टैप या क्लिक करें

‘इन हिमाचल’ पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश में न्यू मीडिया के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा है।  आपका छोटा सा सहयोग भी हमारी टीम के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।

हिमाचल में कोरोना के नौ और मामले सामने आए, कुल केस 27 हुए

शिमला।। हिमाचल में मंगलवार को कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में अधिकतर जमाती हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज ऊना के हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को प्रदेश में 79 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 70 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

टांडा मेडिकल कॉलेज में 51 नमूनों की जांच की गई। इस तरह राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। इनमें से 21 जमाती हैं।

इन हिमाचल के लिए अपनी मर्ज़ी से कुछ भी डोनेट कीजिए

आप जानते हैं कि ‘इन हिमाचल’ किसी भी सरकार, संगठन, कंपनी, पार्टी या व्यक्ति से सीधे विज्ञापन नहीं लेता। इससे हमें अपने कॉन्टेंट को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपको इन हिमाचल का काम पसंद है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी मर्ज़ी से कुछ भी रक़म हमें डोनेट करें ताकि इसी तरह से आगे भी हम इस स्वतंत्र पोर्टल को चलाए रखें और अच्छा कॉन्टेंट आप तक पहुँचाते रहें।

डोनेट करने के लिए यहाँ पर टैप या क्लिक करें

‘इन हिमाचल’ पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश में न्यू मीडिया के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा है।  आपका छोटा सा सहयोग भी हमारी टीम के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।

हिमाचल: मंत्रियों, विधायकों का वेतन कटा, विधायक निधि भी बंद

हिमाचल: मंत्रियों, विधायकों का वेतन कटा, विधायक निधि भी बंद

शिमला।। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंत्रियों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों-कॉर्पोरेशनों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का वेतन घटाने का फैसला किया।

एक साल तक इन सभी के वेतन में 30 फीसदी की कटौती की गई है। साथ ही 2 साल तक विधायकों को फंड नहीं मिलेगा। यह रकम राज्य सरकार के कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाए फंड में जाएगी।

इससे पहले मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री समेत सभी सांसदों के वेतन में 30 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया था। यह कदम एक अप्रैल से प्रभावी हो गया था और अगले साल मार्च तक जारी रहेगा।

दो साल तक सांसद निधि भी रोकी गई है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों ने भी स्वेच्छा से साल भर तक तीस फीसद कम वेतन लेने का एलान किया है।

इन हिमाचल के लिए अपनी मर्ज़ी से कुछ भी डोनेट कीजिए

आप जानते हैं कि ‘इन हिमाचल’ किसी भी सरकार, संगठन, कंपनी, पार्टी या व्यक्ति से सीधे विज्ञापन नहीं लेता। इससे हमें अपने कॉन्टेंट को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपको इन हिमाचल का काम पसंद है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी मर्ज़ी से कुछ भी रक़म हमें डोनेट करें ताकि इसी तरह से आगे भी हम इस स्वतंत्र पोर्टल को चलाए रखें और अच्छा कॉन्टेंट आप तक पहुँचाते रहें।

डोनेट करने के लिए यहाँ पर टैप या क्लिक करें

‘इन हिमाचल’ पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश में न्यू मीडिया के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा है।  आपका छोटा सा सहयोग भी हमारी टीम के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।

चार और जमाती पॉज़िटिव, हिमाचल में कुल मामले 18 हुए

शिमला।। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। ये चारों चंबा के रहने वाले हैं। इन्होंने दिल्ली के निज़ामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था।

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस तरह से अब राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या 18 हो गई है। चारों नए मामले चम्बा के तीसा के हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि राज्य में सोमवार को 83 नमूने जांच के लिए लिये गये हैं जिनमें से चार रोगी संक्रमित पाए गए।

उन्होंने कहा, “प्रदेश में अब तक 18  की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें से 4 को मेदांता अस्पताल दिल्ली भेज दिया गया है। तीन आईजीएमसी में दाखिल है, इसके अलावा दो को छुट्टी मिल गई है।”

इन हिमाचल के लिए अपनी मर्ज़ी से कुछ भी डोनेट कीजिए

आप जानते हैं कि ‘इन हिमाचल’ किसी भी सरकार, संगठन, कंपनी, पार्टी या व्यक्ति से सीधे विज्ञापन नहीं लेता। इससे हमें अपने कॉन्टेंट को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपको इन हिमाचल का काम पसंद है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी मर्ज़ी से कुछ भी रक़म हमें डोनेट करें ताकि इसी तरह से आगे भी हम इस स्वतंत्र पोर्टल को चलाए रखें और अच्छा कॉन्टेंट आप तक पहुँचाते रहें।

डोनेट करने के लिए यहाँ पर टैप या क्लिक करें

‘इन हिमाचल’ पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश में न्यू मीडिया के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा है।  आपका छोटा सा सहयोग भी हमारी टीम के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।

गाय और बैलों ने मार गिराया पशुशाला में घुसा तेंदुआ

नाहन।। सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में एक पशुशाला में घुसे तेंदुए को जान गंवानी पड़ी। अंदर मौजूद गाय और बैलों ने सींगों और खुरों से कुचलकर इस तेंदुए को मार डाला। हालाँकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पशुओं के मालिक ने बाहर से दरवाज़ा बंद कर दिया था।

क्या है घटना
रात को टुहेरी गाँव में घुस आए तेंदुए ने एक महिला पर हमला किया। फिर यह शिवपुर की ओर चला गया। यहाँ भी इसने एक महिला को ज़ख़्मी किया। फिर एक और घर में एक और महिला तेंदुए की चपेट में आई। इस तरह अलग-अलग जगहों पर इसने तीन महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। इन महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है।

इसके बाद यह तेंदुआ मदन नाम के शख़्स की पशुशाला में घुस गया। पशुओं की आवाज़ सुनकर उसने पशुशाला का दरवाज़ा बंद किया और लोगों को बुलाने चला गया। जब तक लोग आए और दरवाज़ा खुला, तेंदुए की मौत हो चुकी थी।

हालाँकि, इस संघर्ष में पशु भी घायल हो गए थे। इनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। घायल पशुओं का इलाज किया जा रहा है।

इन हिमाचल के लिए अपनी मर्ज़ी से कुछ भी डोनेट कीजिए

आप जानते हैं कि ‘इन हिमाचल’ किसी भी सरकार, संगठन, कंपनी, पार्टी या व्यक्ति से सीधे विज्ञापन नहीं लेता। इससे हमें अपने कॉन्टेंट को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपको इन हिमाचल का काम पसंद है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी मर्ज़ी से कुछ भी रक़म हमें डोनेट करें ताकि इसी तरह से आगे भी हम इस स्वतंत्र पोर्टल को चलाए रखें और अच्छा कॉन्टेंट आप तक पहुँचाते रहें।

डोनेट करने के लिए यहाँ पर टैप या क्लिक करें

‘इन हिमाचल’ पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश में न्यू मीडिया के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा है।  आपका छोटा सा सहयोग भी हमारी टीम के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।

कोरोना के कारण घर पर बैठे अध्यापकों की नाकों पर लगी ड्यूटी

हिमाचल प्रदेश में अब तक तबलीगी जमात के 97 लोगों पर केस

शिमला।। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अब तक 97 जमातियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। ये केस जानकारी छुपाने के आरोप में दर्ज किए गए हैं। इनमें वे लोग ज्यादा हैं जो दिल्ली में तब्लीगी जमात के मरकज में हुए जलसे में शामिल थे।

ये केस इसलिए किए गए हैं क्योंकि सरकार की ओर से अपील करने के बावजूद प्रदेश में वापस आने पर इन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी। हिमाचल प्रदेश में में निजामुद्दीन मरकज से लौटे तब्लीगी जमात के 329 सदस्यों को अब तक क्वारंटीन किया जा चुका है।

क्या कहती है पुलिस
एसपी लॉ एंड ऑर्डर खुशाल शर्मा ने बताया कि 14 जमातियों के खिलाफ पांच एफआईआर ऊना में, सात जमातियों के खिलाफ चार एफआईआर मंडी में, 15 जमातियों के खिलाफ तीन एफआईआर शिमला में, 45 जमातियों के खिलाफ दो एफआईआर बद्दी में, पांच जमातियों के खिलाफ दो एफआईआर बिलासपुर में, दो जमातियों के खिलाफ दो एफआईआर सिरमौर जिले में, आठ जमातियों के खिलाफ एक एफआईआर चंबा जिले में और एक एफआईआर कांगड़ा जिले में दर्ज की गई है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन कानून की धारा 51 के तहत यह मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी लॉ एंड ऑर्डर खुशाल शर्मा ने बताया कि 64 जमातियों ने पुलिस और प्रशासन को खुद जानकारी मुहैया करवाई है। इनके कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं।

इन हिमाचल के लिए अपनी मर्ज़ी से कुछ भी डोनेट कीजिए

आप जानते हैं कि ‘इन हिमाचल’ किसी भी सरकार, संगठन, कंपनी, पार्टी या व्यक्ति से सीधे विज्ञापन नहीं लेता। इससे हमें अपने कॉन्टेंट को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपको इन हिमाचल का काम पसंद है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी मर्ज़ी से कुछ भी रक़म हमें डोनेट करें ताकि इसी तरह से आगे भी हम इस स्वतंत्र पोर्टल को चलाए रखें और अच्छा कॉन्टेंट आप तक पहुँचाते रहें।

डोनेट करने के लिए यहाँ पर टैप या क्लिक करें

‘इन हिमाचल’ पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश में न्यू मीडिया के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा है।  आपका छोटा सा सहयोग भी हमारी टीम के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।

अध्यापक संघ ने किया 9वीं और 11वीं के छात्रों को प्रमोट करने का विरोध

ऊना: क्वॉरन्टीन रहे युवक ने की ख़ुदकुशी, नेगेटिव थी रिपोर्ट

ऊना।। ऊना ज़िले में एक युवक ने कथित दुर्व्यवहार के चलते ख़ुदकुशी कर ली। यह युवक दिल्ली में तबलीगी जमात के मरकज से लौटे एक शख़्स के संपर्क में आया था, जिसके बाद इसे क्वॉरन्टीन कर दिया गया था। टेस्ट में जब इसे कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया तो घर छोड़ दिया गया। इसके एक दिन बाद ही इसने फाँसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

बानगढ़ गाँव के 37 साल के मोहम्मद दिलशाद को लेकर हिमाचल पुलिस के महानिदेशक सीताराम मरडी ने कहा, “कुछ लोगों ने कहा था कि यह शख्स कोविड-19 से पीड़ित है। उसे पृथकवास में रखा गया और जांच में उसे संक्रमित नहीं पाया गया। जब वह गांव लौटा तो उसके साथ भेदभाव हुआ और गांव वालों ने उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इस पर उसने खुदकुशी कर ली।”

हालाँकि, इलाक़े के थाना प्रभावी का कहना है कि इन आरोपों की जाँच की जा रही है कि युवक से ग्रामीणों से भेदभाव किया था या नहीं। उनका कहना है कि ऐसी कोई बात जाँच के दौरान अब तक सामने नहीं आई है और न ही परिजनों की ओर से ऐसी शिकायत आई है।

ऐसे में हो सकता है कि कोरोना की दहशत और इस माहौल के कारण बने तनाव में आकर युवक ने ऐसा कदम उठा लिया। डीजीपी हिमाचल ने लोगों से अपील की है कि सोशल डिस्टैंसिंग का मतलब किसी से दुर्व्यवहार करना या भेदभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग सौहार्द्र बनाए रखें।

इन हिमाचल के लिए अपनी मर्ज़ी से कुछ भी डोनेट कीजिए

आप जानते हैं कि ‘इन हिमाचल’ किसी भी सरकार, संगठन, कंपनी, पार्टी या व्यक्ति से सीधे विज्ञापन नहीं लेता। इससे हमें अपने कॉन्टेंट को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपको इन हिमाचल का काम पसंद है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी मर्ज़ी से कुछ भी रक़म हमें डोनेट करें ताकि इसी तरह से आगे भी हम इस स्वतंत्र पोर्टल को चलाए रखें और अच्छा कॉन्टेंट आप तक पहुँचाते रहें।

डोनेट करने के लिए यहाँ पर टैप या क्लिक करें

‘इन हिमाचल’ पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश में न्यू मीडिया के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा है।  आपका छोटा सा सहयोग भी हमारी टीम के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।

हिमाचल में एक और जमाती निकला पॉज़िटिव, 14 हुए कुल केस

हिमाचल में एक और जमाती निकला पॉज़िटिव, 14 हुए कुल केस

धर्मशाला।। हिमाचल प्रदेश में कोरोना का 14वां मामला सामने आया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में 40 साल के एक शख़्स की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। यह एक्स दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटा था। अभी इसे धर्मशाला अस्पताल से टांडा शिफ़्ट किया जा रहा है।

काँगड़ा के डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने इस बात की पुष्टि की है। इस शख़्स के सैंपल दो बार तकनीकी कारणों से फेल हो गए थे। यह शख़्स अपने छह साथियों के साथ निज़ामुद्दीन मरकज़ से लौटा था। इस तरह से हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 14 मामले हो गए हैं।

इससे पहले चार अप्रैल तक कुल 436 सैंपल्स की जांच की गई थी। इनमें 423 सैंपल नेगेटिव जकि 13 कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। चार अप्रैल तक कोरोना के 13 मामले हिमाचल में पाए गए थे। अब संख्या 14 हो गई है। इनमें से एक (तिब्बती बुजुर्ग) की मौत हो चुकी है, एक को छुट्टी मिल चुकी है। बाकियों का इलाज चल रहा है।

इन हिमाचल के लिए अपनी मर्ज़ी से कुछ भी डोनेट कीजिए

आप जानते हैं कि ‘इन हिमाचल’ किसी भी सरकार, संगठन, कंपनी, पार्टी या व्यक्ति से सीधे विज्ञापन नहीं लेता। इससे हमें अपने कॉन्टेंट को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपको इन हिमाचल का काम पसंद है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी मर्ज़ी से कुछ भी रक़म हमें डोनेट करें ताकि इसी तरह से आगे भी हम इस स्वतंत्र पोर्टल को चलाए रखें और अच्छा कॉन्टेंट आप तक पहुँचाते रहें।

डोनेट करने के लिए यहाँ पर टैप या क्लिक करें

‘इन हिमाचल’ पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश में न्यू मीडिया के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा है।  आपका छोटा सा सहयोग भी हमारी टीम के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।

हिमाचल प्रदेश में सामने आए कोरोना के सात नए मामले

IGMC, टांडा के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती होंगे कोरोना के मरीज