धर्मशाला में महिला और पुरुष ने किया सुसाइड

धर्मशाला।। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक महिला और पुरूष द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों ऊना जिले के बताए जा रहे हैं। दोनों ने धर्मशाला के काला पुल के पास स्थित एक निजी होटल में आत्महत्या कर ली।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा खुशहाल चन्द शर्मा ने बताया कि एक निजी होटल में महिला और पुरुष का शव बरामद हुआ है। कमरे से सल्फास के पैकेट और शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है। मौत का कारण क्या है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला-पुरुष दोनों पहले से शादीशुदा हैं। शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। महिला की उम्र 30 वर्ष व पुरूष की 38 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक ही दिन में पहले विधायक फिर पूर्व विधायक ने किया उसी सड़क का शुभारंभ

एमबीएम न्यूज़, सोलन।। सोलन जिले के नगर परिषद नालागढ़ के अंतर्गत दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ एक ही दिन में दो बार होने का मामला सामने आया है। पहले नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा ने शुभारंभ किया और उसके बाद पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर भी अपने समर्थकों के साथ पहुँच गए। उन्होंने भी सड़क के निर्माण कार्य के शुभारंभ का एलान कर दिया।

सत्ता पक्ष और विपक्ष से जुड़ा यह रोचक किस्सा देखकर हर कोई इस बात को समझने में लगा है कि आखिर नेताओं ने ऐसा क्यों किया। वहीं जब वर्तमान व पूर्व विधायक से इस बारे में पूछा गया तो दोनों ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए नजर आए।

एमबीएम न्यूज नेटवर्क का फेसबुक पेज लाइक करें

विधायक का कहना है कि शहरवासियों की काफी लंबे समय से सड़क के निर्माण को लेकर मांग थी, जिसको लेकर शहरवासियों व कांग्रेस समर्थिक पार्षदों ने उनके समक्ष मांग रखी थी। उसके बाद इस सड़क के निर्माण के लिए बजट का प्राभदान करवाया गया और अब इसका शुभारंभ किया गया है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण करवाने के बाद यह मार्ग जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

(यह खबर एमबीएम न्यूज नेटवर्क के साथ सिंडिकेशन के तहत प्रकाशित की गई है)

क्या हैं हिमाचल में एंट्री के नए नियम, आसान भाषा में समझें

शिमला।। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार ने हिमाचल में एंट्री के नियम एक बार फिर सख्त किये हैं। पहले कोरोना वैक्सीनेशन के दोनों डोज़ के सर्टिफिकेट या कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाकर हिमाचल में एंट्री मिल जा रही थी। लेकिन अब सरकार ने इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को भी जरूरी कर दिया है। बुधवार को इस सम्बंध में आदेश जारी हो गए हैं। इन आदेशों के तहत अब प्रदेश में होने वाली सभी तरह की इंटरस्टेट ट्रेवलिंग की निगरानी सरकार के कोविड ई-पास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से की जाएगी।

इन आदेशों के जारी होने के एक दिन बाद भी कई लोगों में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में हम आपके लिए आसान भाषा में इन नियमों की व्याख्या कर रहे हैं।

किन्हें मिली है नियमों में छूट

सभी मालवाहनों को इन नियमों में छूट दी गयी है। मालवाहनों की आवाजाही पर यह नियम लागू नहीं होंगे। इसके अलावा वो लोग जो हर रोज या वीकेंड पर आवाजाही करते हैं, उन्हें भी इन नियमों में छूट दी गयी है। इसमें उद्योगपती, व्यापारी, आपूर्तिकर्ता, उद्योगों के कामगार, परियोजना प्रस्तावक, सेवा प्रदाता, सरकारी कर्मचारी, मरीज आदि शामिल हैं।

इन सभी के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट या आरटीपीसीआर/रैट नेगेटिव रिपोर्ट की शर्त में छूट रहेगी। बशर्ते उन्हें 72 घंटों के भीतर लौटना होगा। यानी अगर वे राज्य से बाहर गए हैं तो उन्हें 72 घंटों के भीतर वापस लौटना होगा। अगर उन्हें लौटने में 72 घंटों से अधिक समय लग जाता है तो उनपर भी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट या आरटीपीसीआर/रैट नेगेटिव रिपोर्ट की शर्त लागू हो जाएगी।

इसके अलावा अभिभावकों के साथ आने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट या आरटीपीसीआर/रैट नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी।

आइये उदाहरण के तौर पर समझते हैं। अगर कोई बीमार व्यक्ति है जिसे दवाई के लिए हर महीने चंडीगढ़ जाना पड़ता है। अगर वो 72 घंटे के भीतर वापस हिमाचल लौट आता है तो उन्हें हिमाचल में एंट्री के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट या आरटीपीसीआर/रैट नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। वह केवल पंजीकरण करवाकर इंटरस्टेट ट्रेवल कर सकता है।

(नोट : यह नियम सिर्फ हिमाचल में एंट्री के लिए हैं। बाहरी राज्यों में एंट्री के लिए वहाँ के नियम लागू होंगे।)

अनुराग ठाकुर कल पहुंचेंगे हिमाचल, सीएम के साथ साझा करेंगे मंच

शिमला।। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा में भाग लेने के लिए हिमाचल पहुंचेंगे। इस दौरान अनुराग सीएम जयराम ठाकुर के साथ शिमला में मंच साझा करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के सभी विधायक, निगम-बोर्डो के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, जिला व मंडल के पदाधिकारी अनुराग ठाकुर का स्वागत करेंगे। इसके अलावा अनुराग ठाकुर प्रदेशभर के शक्तिपीठों में माथा भी टेकेंगे।

संजीव कटवाल ने बताया कि 19 अगस्त को चंडीगढ़ में हिमाचल भवन में सिरमौर जिला के नेता अनुराग ठाकुर का स्वागत करेंगे। यात्रा दोपहर 11 बजे ओल्ड बस स्टैंड परवाणू में प्रवेश करेगी। दोपहर 12:30 बजे वह सर्किट हाउस सोलन व तीन बजे सोलन पहुंचेंगे। 3:30 बजे कंडाघाट से होते हुए चार बजे शोघी में स्वागत होगा। शाम 4:30 बजे अनुराग ठाकुर होटल पीटरहाफ शिमला पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित जिला व शिमला मंडल के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

यात्रा के दूसरे दिन सुबह 9:50 बजे भाजपा कार्यालय, 10.15 पर घनाहट्टी में स्वागत व 10:30 बजे अर्की हलके के गलोग में जनसभा करेंगे। 12:00 बजे दाड़लाघाट, 12:30 भराड़ीघाट, 12:40 पर नम्होल में बिलासपुर के नेता स्वागत करेंगे। दो बजे बिलासपुर के मुख्य बाजार में जनसभा होगी। शाम चार बजे घाघस, 4:30 बजे बरमाणा में स्वागत कार्यक्रम और पांच बजे सुंदरनगर, धनोटू, 5:30 बजे नेरचौक और छह बजे मंडी मंडल स्वागत करेगा।

तीसरे दिन मंडी से यात्रा की शुरूआत होकर 10:30 बजे पद्धर, 11:30 बजे जोगिंद्रनगर बाजार, 12 बजे चौंतड़ा, एक बजे बैजनाथ बाजार, दो बजे पड़ियाखर, 2:30 बनूरी, 2:45 चढि़यार चौक, तीन बजे मुख्य बाजार पालमपुर, चार बजे अरला संगम पैलेस, 4:15 पर मलां, 4:30 पर डाढ, 4:45 चामुंडा मंदिर, 5:15 पर फतेहपुर और 5:45 बजे सर्किट हाउस धर्मशाला पहुंचेंगे।

चौथे दिन अनुराग ठाकुर 10 बजे गग्गल, 10:30 पर कांगड़ा, 11 बजे रानीताल, 11:15 पर पाइसा, 11:30 बजे देहरियां, 12 बजे ज्वालामुखी, 12:15 पर कुंडलीधार, 12:30 बजे हनुमान चौक देहरा, एक बजे नैहरनपुखर और 1:55 बजे परागपुर पहुंचेंगे। इसी दिन कलोहा, रक्कड़, नादौन, जलाड़ी, भुमपल, नोहंगी, रंगस, झनियारी, पक्का भोर से होते हुए हमीरपुर पहुंचेंगे।

यात्रा के अंतिम दिन सुबह नौ बजे समीरपुर, इसके बाद अवाहदेवी, संगरोह, पनजोत, बराड़ा, बारी मंदिर, टौणी देवी, दरोगण, कलजड़ी से होते हुए गांधी चौक पहुंचेंगे। 11.15 पर गांधी चौक पर जनसभा होगी। वह मोरसू, भोटा, सलोणी, मैहरे, लठियाणी, बंगाणा, थानाकला, ऊना और मैहतपुर पहुंचेंगे। यह पूरी यात्रा630 किलोमीटर लंबी होगी।

मारकंडा पर ‘अपशब्द’ बोलने का आरोप, युवक ने पुलिस को दी शिकायत

लाहौल-स्पीति।। कैबिनेट मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा पर एक युवक ने आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवक ने जिला मुख्यालय केलांग थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

युवक जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शंशा गांव का रहने वाला है। युवक का आरोप है कि मंत्री मारकंडा ने उसे गांव के लोगों के साथ आयोजित बैठक में सार्वजनिक रूप 420 कहकर अपमानित किया है।

घटना सोमवार की है। मंगलवार को ही युवक ने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

बेकार खड़ी HRTC की नीली बसों में रहने लगे कबाड़ी

मंडी।। साल 2015 में हिमाचल प्रदेश को केंद्र के जेएनएनयूआरएम यानी जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना के तहत कई नीली बसें मिली थीं। अधिकांश जगहों पर यह बसें काफी समय से सड़कों पर नहीं चल रही हैं। वहीं, सुंदरनगर में यह बसें कबाड़ियों का बसेरा बनी हुई हैं।

एक समाचार पत्र से बातचीत में टैक्सी यूनियन के चेयरमैन तारा तुंगला ने बताया कि सरकार ने बस स्टैंड में जो जगह टैक्सी और ऑटो के लिए चिन्हित करके रखी है, उसी जगह पर इन बसों को जानबूझकर खड़ा किया गया है, ताकि टैक्सी और ऑटो वालों को परेशानी हो।

उन्होंने कहा कि आज इन बसों की हालत कबाडख़ाने की तरह हो गई है। इन बसों में कबाड़ी लोग शरण लिए हुए हैं, मगर इस संबंध में बस अड्डा प्रशासन कुछ नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि ये बसें राम भरोसे छोड़ दी गई हैं। बसों में पहले कई बार चोरी की वारदातें भी हो चुकी हैं।

इस बारे आरएम विनोद कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने माना कि एक मंदबुद्धि एक बस में गंदगी डाल रहा था। उन्होंने कहा इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस को दे दी गई थी। बस को साफ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन बसों के रूट न होने की वजह से औऱ सवारियां न होने से इन्हें खड़ा करना पड़ा है।

हरी झंडी मिलने से पहले ही खराब हो गया अग्निशमन वाहन

शिमला।। सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न भागों में स्थित अग्निशमन केंद्रों और उप-अग्निशमन केंद्रों के लिए रवाना किया। इस दौरान सीएम ने 17 वाहनों को हरी झंडी दिखानी थी, लेकिन 16 वाहन ही सीएम आवास पहुंच पाएं। एक वाहन सीएम आवास के पास पहुंचने से पहले ही खराब हो गया।

जानकारी के अनुसार वाहन की क्लच प्लेट में दिक्कत आई थी। वाहन खराब होने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। वाहन का खराब होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि यह वाहन अभी कंपनी से नए ही आए थे। आते ही इनमें से एक वाहन खराब कैसे हो गया।

इन अग्निशमन वाहनों के बारे में सीएम ने कहा कि ये वाहन किन्नौर, मालरोड शिमला, पांवटा साहिब, बिलासपुर, कुल्लू, बद्दी, परवाणू, नालागढ़, ऊना और चम्बा के अग्निशमन केंद्रों, झंडुता और गोहर के उप-अग्निशमन केंद्र तथा जुब्बल, पतलीकूहल, संसारपुर टैरेस, पद्धर और जोगिंद्रनगर की दमकल चौकी को प्रदान किए जाएंगे।

सीएम ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान अग्निशमन वाहनों एवं अन्य उपकरणों की खरीद के लिए 21.26 करोड़ रुपए तथा अग्निशमन विभाग के विभिन्न भवनों के निर्माण के लिए 17.46 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध होंगी।

पार्किंग में मेरी हिस्सेदारी मिली तो राजनीति छोड़ दूंगा: अनिल शर्मा

मंडी।। मंडी शहर के बीचो बीच यू ब्लॉक में पार्किंग व शॉपिंग कंपलेक्स के निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर सदर विधायक पर लग रहे आरोपों का अनिल शर्मा ने वीडियो संदेश जारी करके जबाव दिया है।

मंगलवार को सदर विधायक अनिल शर्मा ने मीडिया को जारी किए बयान में कहा कि वे यू-ब्लॉक परिसर में पार्किंग निर्माण के वे पक्षधर हैं लेकिन स्कूल के साथ बन रहे शॉपिंग काम्पलेक्स का वे भी पूरी तरह से विरोध करते हैं। पूर्व में मंत्री रहते उन्होंने ही यू-ब्लॉक में भव्य पार्किंग की प्रपोजल तैयार की थी लेकिन उसमें शॉपिंग काम्पलेक्स का कोई जिक्र नहीं था।

उन्होंने कहा कि पार्किंग और शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने वाला ठेकेदार उनका रिश्तेदार है लेकिन उसके साथ बिजनेस वाली कोई बात नहीं है। यदि कोई इस तरह की बात साबित कर दे तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। अनिल शर्मा ने कहा कि इस निर्माण में लोग यह कह रहे हैं कि दाल में कुछ काला है और काला क्या है इसपर सीएम जयराम ठाकुर की बेहतर ढंग से बता सकेंगे। आखिर सरकार क्यों किसी तंग जगह पर शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने पर तुली हुई है।

अनिल शर्मा ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह शिमला से यह कह रहे हैं कि शहर में पार्किंग बनाने के लिए और भी स्थान हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंडी आकर बताएं कि कहां पर पार्किंग बनाई जा सकती है। अनिल शर्मा ने कहा कि शहर में दो स्थान इसके लिए चिन्हित किए गए थे लेकिन एनजीटी के निर्देशों के बाद वहां पर कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

अनिल शर्मा ने सरकार से मांग उठाई है कि यू-ब्लाक स्कूल का जो भवन तोड़ा गया है वहां पर सबसे पहले स्कूल का भवन ही बनाया जाए और उसके बाद पार्किंग का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि बाद में स्कूल तक जाने के लिए रास्ता व सड़क नहीं बचेगी ऐसे में इन दोनों की भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस निर्माण को लेकर भविष्य में लोग सीएम और स्थानीय विधायक से कई सवाल पूछेंगे, ऐसे में ऐसा कोई काम न किया जाए, जिससे लोगों में गलत संदेश जाए।

बच्चों को गिरफ्त में ले रहा कोरोना, चम्बा जिला में सबसे अधिक मामले

शिमला।। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे भी शामिल हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चे काफी संख्या में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। इस समय प्रदेश 433 एक्टिव केस 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के हैं। नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जारी आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ है।

इस समय हिमाचल में कोरोना के 2695 एक्टिव केस हैं ज़ जिनमें 433 बच्चे हैं। चम्बा जिला में यह आंकड़ा सबसे अधिक है। चम्बा जिला में 147 कोरोना संक्रमित ऐसे हैं जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है। अन्य जिलों में भी लगातार बच्चों के संक्रमित पाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

अगले हफ्ते हिमाचल प्कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। जिसमें सरकार कोरोना वायरस कि रोकथाम के लिए नई पाबंदियां लगा सकती है। सरकार को लगातार राजनीतिक व अन्य कार्यक्रमों में भीड़ जुटने की फीडबैक मिल रही है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए भीड़ पर नियंत्रण जरूरी है।

29 पुलिस अधिकारियों के तबादले, गौरव सिंह को भी मिली नियुक्ति

शिमला।। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें 16 आईपीएस और 3 एचपीपीएस अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों के एसपी बदलें गए हैं। वहीं, नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे आइपीएस गौरव सिंह को भी नियुक्ति दी गयी है। मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ओर से तबादलों की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

सरकार की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत कांगड़ा, शिमला, बिलासपुर, सिरमौर, हमीरपुर, किन्नौर, सोलन और बद्दी को नए एसपी मिले हैं। वहीं, हाल ही में बहाल हुए आईपीएस गौरव सिंह को एसपी (ईओडब्लू) सीआईडी, शिमला लगाया गया है।

आइपीएस खुशहाल चंद शर्मा को कांगड़ा, ओमापति जम्वाल को सिरमौर, आकृति को हमीरपुर, मोनिका भुटूँगुरु को शिमला, अशोक रत्न को किन्नौर, साजु राम राणा को बिलासपुर, वीरेंद्र शर्मा को सोलन, मोहित चावला को पुलिस जिला बद्दी का एसपी लगाया गया है।

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन को कमाडेंट पहली आईआरबी बनगढ़ ऊना लगाया गया है। तैनाती का इंतजार कर रहे डा विरेंद्र सिंह तोमर को कमाडेंट पांचवीं आईआरबी बटालियन बस्सी बिलासपुर, एसपी (लीव रिजर्व) पुलिस हेडक्वार्टर शिमला रंजना चौहान को एसपी लोकायुक्त शिमला लगाया गया है।

कमाडेंट पहली एचपी आर्मड पुलिस जुन्गा शिमला अंजुम आरा को एसपी विजिलेंस सोर्थन रेंज में तैनाती दी है। एसपी पुलिस जिला बद्दी रोहित मालपानी को एसपी साइबर क्राइम सीआईडी शिमला में तैनाती दी है।