7.6 C
Shimla
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 284

हमीरपुर में छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पीटने पहुंची भीड़

हमीरपुर।।  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल भरेड़ी के प्रिंसिपल पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद लड़की के परिजन गांववालों के साथ स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल पर हमला भी किया गया है। वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल मे प्लस टू में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस में शिकायत दी है कि प्रिंसिपल स्कूल जाने के समय पर अपनी गाड़ी लेकर पहुंच जाता था और अपनी गाड़ी में बिठाकर अश्लील हरकतें करता था। छात्रा का आरोप है कि कई दिनों से वो उसे इसी तरह परेशान कर रहा था। आरोप है कि एक दिन उसने गाल को छुआ। लड़की का कहना है कि इस पर उसने सारी बात परिवार को बताई।

(Courtesy: Samachar First)

पंजाब केसरी की खबर के मुताबिक लड़की के सारी बात बताने पर परिवार वाले गांव के लोगों को साथ लेकर स्कूल पहुंच गए और उसकी जमकर पिटाई की। इस बीच
प्रिंसिपल का कहना है कि मैं निर्दोष हूं-

(विडियो: ADM से साभार)
मामले की सूचना पुलिस की दी गई जिसके  बाद पुलिस ने हालात को बड़ी मुश्किल से हालात को काबू किया। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया और लड़की की शिकायत दर्ज कर ली। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

बैजनाथ में 37 साल के शख्स पर 9 साल की बच्ची से रेप का आरोप

कांगड़ा।। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स पर 9 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि देर शाम दुकान से कुछ सामान लेने गई नौ साल की बच्ची से इस शख्स ने दुराचार किया और धमकाकर घर भेज दिया। आरोपी की उम्र 27 साल बताई जा रही है।

 

हिंदी अखबार अमर उजाला की खबर के मुताबिक बैजनाथ थाना के तहत चढियार क्षेत्र में यह घटना हुई है।  पुलिस का कहना है कि पीड़ित बच्ची की मां ने चढियार चौकी में दर्ज शिकायत में कहा है कि 18 मई को उसकी बेटी रात करीब आठ बजे दुकान में सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी उसकी बेटी को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि इस शख्स ने बच्ची को इस बात का जिक्र घर पर नहीं करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसकी बेटी के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उसने अपनी मौसी को पूरी बात बताई। इसके बाद गुरुवार देर शाम पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ने का कहना है कि पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लिफ्ट देने वाले शख्स ने की छेड़छाड़, चलती बाइक से कूदकर जख्मी हुई छात्रा

एमबीएम न्यूज नेटवर्क, ऊना।।  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की नगर परिषद संतोखगढ़ मे शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जो प्रदेश की संस्कृति पर दाग लगाता है। यहां पर वीरभद्र चौक पर एक लड़की के साथ छेड़छाड करने की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक छात्रा संतोखगढ़ के प्राइवेट स्कूल मे पढ़ाई कर रही है। छुट्टी के बाद वह गांव जाने के लिए वीरभद्र चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। बस छूट गई थो उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली और बाद में उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

एमबीएम न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने आरोप लगाया है कि संतोखगढ़ वीरभद्र चौक पर कन्फेकशरी की दुकान करने वाले व्यक्ति ने मुझे लिफ्ट दिलवाई थी। छात्रा ने बताया कि मोटरसाइकल वाले व्यक्ति ने रास्ते में मुझसे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। मैंने उसे मोटरसाइकल रोकने को कहा तो उसने और तेज कर दी। इसपर मैंने चलती बाइक से छलांग लगा दी। लड़की को गंभीर चोटें भी आई है।

एमबीएम न्यूज नेटवर्क का फेसबुक पेज लाइक करें

लड़की ने पूरी घटना अपने  माता-पिता को बताई। इसके बाद  वीरभद्र चौक के नज़दीक दुकानदार की जमकर पिटाई भी हुई। पीड़ित छात्रा बीदड़वाल की बताई जा रही है और बाइक वाला लड़का टाहलीवाल की तरफ का बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी अश्वनी गणपति ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होनें कहा कि लड़की को चोटें आई हैं और उसका इलाज करवाया जा रहा है।

हिमाचल विधानसभा के बाहर महिला ने विधायक और डीएसपी से की बदतमीजी

एमबीएम न्यूज नेटवर्क, शिमला।। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर एक अजीब घटना हुई। एक महिला बीजेपी के एक विधायक के साथ उलझ गई औऱ उन्हें धक्का देकर गिया दिया। जब बीच-बचाव करने पुलिस ऑफिसर वहां आया तो इस महिला ने चांटा मार दिया। इस वजह से घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।

गौरतलब है कि आज विधानसभा के स्पेशल सेशन का पहला दिन था। विधानसभा परिसर के बाहर ट्रक ऑपरेटर्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विधायक को धक्का देकर गिराने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि विधानसभा की ही कर्मचारी है। खबर के धरना दे रहे ट्रक आॅपरेटर्स के बीच में से होकर गुजर कर यह महिला विधानसभा की तरफ आ रही थी। इसी बीच अचानक वह वहां मौजूद बीजेपी के एमएलए से उलझ गई।

एमबीएम न्यूज नेटवर्क का फेसबुक पेज लाइक करें

कहा जा रहा है कि इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, इस महिला ने विधायक को धक्का देकर गिरा दिया। जब डीएसपी ने महिला को रोका तो उल्टा थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस टीम ने महिला को हिरासत में लिया। डीएसपी की तरफ से बालूगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

(कवर पिक्चर प्रतीकात्मक है)

‘इन हिमाचल’ का मुख्य डोमेन inhimachal.in संदिग्ध तरीके से चोरी

UPDATE: हमने इस हरकत को अंजाम करने वाले शख्स का पता लगा लिया है। संपर्क करने पर उसने डोमेन लौटा दिया है साथ ही वह प्रक्रिया बताने का भी दावा किया है जिसके जरिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। हमने डोमेन अपने नियंत्रण में लेकर वेबसाइट को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही तथाकथित ‘इथिकल हैकर’ द्वारा बताए गए लूप होल्स को भी दुरुस्त कर लिया है ताकि दोबारा ऐसा न हो।

इन हिमाचल डेस्क।। हमेशा कुछ हटकर मुद्दों को उठाने वाले ‘इन हिमाचल’ पर अब तक कई बार साइबर अटैक हो चुके हैं और हैक भी किया जा चुका है। हर बार हम इसे सफलता से वापस पा लेते थे मगर इस बार बड़े ही अनोखे तरीके से 26-05-2017 को किसी ने हमारे मुख्य डोमेन inhimachal.in को हमारे अकाउंट से अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया है। इस संबंध में जब डोमेन प्रदाता कंपनी गोडैडी से बात की गई तो उसका कहना था कि आपकी इजाजत के बिना ऐसा होना संभव नहीं हैं। हालांकि हमें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली थी, सिर्फ रात को ईमेल आया था कि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मेल को हमने तब पढ़ा जब डोमेन हमारे अकाउंट से डिलीट हो चुका था।

अब गोडैडी ने कहा कि आप undo@godaddy.com पर मेल करके अपनी समस्या बताएं। कई घंटों बाद वहां से रिप्लाई आया कि चूंकि डोमेन रजिस्ट्रार की डीटेल्स नहीं बदली हैं, इसलिए हम कुछ नहीं कर सके। बेहतर होगा आप change@godaddy.com पर संपर्क करें और वहां अपनी समस्या बताएं। अब हमने गोडैडी के दिए लिंक पर डॉक्युमेंट्स दिए हैं, इसलिए अभी हमें डोमेन मिल नहीं सका है। इस बीच हमारे पास वह नंबर है, जिसके जरिए हैकर्स ने इस घटना को अंजाम दिया था।

हैकर्स ने चालाकी यह की है कि गोडैडी की नीति को समझकर उसका फायदा उठाया है। चूंकि अभी तक उसने डोमेन पर मालिक का नाम नहीं बदला है और न ही सर्वर चेंज किए हैं, इसलिए गोडैडी मानकर चल रहा है कि सिर्फ असली मालिक ने एक गोडैडी अकाउंट से दूसरे गोडैडी अकाउंट पर अपना डोमेन ट्रांसफर किया है। हैरानी की बात यह है कि हम जब खुद बता रहे हैं कि हमने ऐसा नहीं किया, तब भी गोडैडी इसे मानने को तैयार नहीं और ईमेल की प्रक्रिया में उलझा रहा है। इसमें गोडैडी की भूमिका भी संदिग्ध है कि कैसे किसी ने हमारे अकाउंट का ऐक्सेस हासिल कर लिया जब हमारा पासवर्ड आदि किसी के पास नहीं था। इंटरनेट और खुद गोडैडी फोरम पर पता चला कि ऐसा कई लोगों के साथ हो चुका है। उनकी इजाजत के बिना ही उनका डोमेन किसी और के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया गया यानी चोरी कर लिया गया। खैर, अब सब कुछ change@godaddy.com से आने वाले रिप्लाई पर निर्भर करता है। यदि वहां से संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो हम अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे ताकि अपना डोमेन हासिल कर सकें।

हमारे पास हैकर्स को पकड़ने का भी मौका है क्योंकि उनकी ईमेल आईडी, जिसपर ट्रांसफर हुआ है औऱ जो नंबर यूज किया है, उससे जुड़ी सॉफ्टवेयर ऐंड हार्डवेयर कंपनी की भी जानकारी हमारे पास है। यहां पर वे चूक कर गए हैं। इसके अलावा अब हमने अपनी वेबसाइट को inhimachal.tv डोमेन पर मूव कर दिया है ताकि हमारा काम प्रभावित न हो। वैसे भी हम यह करने ही वाले थे क्योंकि हम ‘इन हिमाचल टीवी’ लेकर आ रहे है। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि अगर किसी कारणवश हम डोमेन inhimachal.in को वापस नहीं ले पाते हैं तो हैकर्स द्वारा उस डोमेन पर बनाई गई वेबसाइट से हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी साथ ही वह नकली इन हिमाचल होगा।

हैकिंग करके वे सिर्फ हमारे वर्चुअल ऐसेट्स चुरा सकते हैं, हमारा प्रदेश के लिए प्रति जज्बा और हमारी हिम्मत नहीं। आगे भी हम पाठकों के सहयोग से बेबाकी आगे बढ़ते रहेंगे।

शुक्रिया,
टीम इन हिमाचल।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मोदी सरकार पर लगाया 3 साल में 14 घोटालों का आरोप

शिमला।। मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस  के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल के कार्यकाल में देश में आतंक का मौहाल बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार न सिर्फ आंतरिक सुरक्षा पर फेल हुई बल्कि पाकिस्तान से जंग जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास आंतरिक सुरक्षा को लेकर कोई नीति नहीं है। शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार पर 14 बड़े घोटाले करने का भी आरोप लगाया।

 

तिवारी ने कहा कि बीजेपी के तीन साल के शासनकाल में 14 बड़े घोटाले हो चुके हैं। हिंदी अखबार अमर उजाला के मुताबिक उन्होंने जिन घोटालों का जिक्र किया है, उनमें से कुछ नीचे हैं-
1. व्यापम स्कैम
2. छत्तीसगढ़ स्कैम
3. ललित गेट स्कैम
4. विजय माल्या स्कैम
5. गुजरात पेट्रोलियम स्कैम
6. गुजरात लैंड स्कैम
7. अरुणाचल स्कैम
8. राजस्थान माइनिंग स्कैम
9. बिरला और सहारा पेपर स्कैम

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिवारी ने कहा कि 36 महीनों में प्रधानमंत्री ने 50 विदेशी दौरे किए मगर परिणाम शून्य ही रहा। जरूरत पर कोई देश भारत के साथ खड़ा नहीं है। मोदी बिना बुलाए पाकिस्तान पहुंच गए थे। सरकार की नाकामियों के कारण 70 साल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति में भारत को मुंह की खानी पड़ी। तिवारी ने नोटबंदी के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल की तारीफ की और कहा कि वह अदालत से पाक साफ होकर निकलेंगे।

शिमला में आसमान में खूबसूरत नजारे को देखकर हैरान हुए लोग

शिमला।। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आसमान में एक बार फिर से एक रहस्यमयी चीज नजर आ रही है। लोग इस नजारे को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। दरअसल यह चीज कई महीनों बाद फिर से नजर आई है और यह है इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन।

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन वीरवार को फिर नजर आया। वीरवार को ये चमकदार तारे की तरह आगे बढ़ता दिखा। सवेरे दो बार नजर आया तो शाम को दो बार फिर दिखा। ये स्पेस स्टेशन आगामी दिनों में भी ऐसे ही दिखता रहेगा।

कैमरा हिलने की वजह से यह तस्वीर ऐसी आई है वरना एक डॉट सा दिखता है।

दरअसल राजधानी शिमला के आकाश में खगोल वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) नजर आ रही है। इसमें पांच वैज्ञानिक महीनों रह रहे हैं और अंतरिक्ष पर तमाम तरह के रोचक रिसर्च कर रहे हैं।

पांवटा साहिब से लापता हुई 11वीं की छात्रा, परिजनों ने सोशल मीडिया से मांगी मदद

एमबीएम न्यूज नेटवर्क, पांवटा साहिब।। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे से 11वीं की छात्रा गायब हो गई है। परिजनों का कहना है कि वह घर लौटते समय गायब हुई है। परिजन परेशान हैं और बेटी को तलाश कर रहे हैं। वे परेशान हैं कि कहीं बेटी के साथ कहीं कोई अनहोनी न हुई हो। उन्होंने एमबीएम न्यूज नेटवर्क के जरिए मदद का आग्रह किया है कि अगर किसी को पता चलता है तो तुरंत सूचित करे।

लड़की के पिता रमेशा का कहना है कि गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया है। अगर किसी पाठक दिव्या के बारे मे कुछ पता चलता है तो वह 9805212677 पर कॉल करके रमेश जी से बात कर सकता है।

लापता छात्रा दिव्या (Image: MBM News Network)

हिमाचल में न तो धूमल ने मशरूम उगाए न वीरभद्र ने: डॉक्टर चिरंजीत परमार

इन हिमाचल डेस्क।। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके बताया था कि सोलन में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मशरूम के उत्पादन के प्रोत्साहन के लिए बहुत काम किए हैं। इसके बाद मशरूम उत्पादक असोसिएशन ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए क्रेडिट मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिया था। मगर हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित फ्रूट साइंटिस्ट डॉक्टर चिरंजीत परमार ने लिखा है कि हिमाचल में मशरूम ना तो धूमल ने उगाए, न वीरभद्र सिंह और ना ही उनसे पहले के किसी मुख्यमंत्री ने।

डॉक्टर परमार ने फेसबुक पर अफनी पोस्ट में लिखा है-  ‘हिमाचल में मशरूम ना तो धूमल ने उगाई, न वीरभद्र सिंह और ना ही उनसे पहले के किसी मुख्य मंत्री ने. हिमाचल में मशरूम उगाने के सबसे पहले सफल प्रयत्न किये थे डा. सोही ने पचास के दशक के अंत और साथ के दशल के शुरू में. डा. सोही कृषि विभाग में असिस्टेंट प्लांट पैथोलोजिस्ट (या प्लांट पैथोलोजिस्ट) थे. उनहोंने इस काम की शुरुआत कृषि विभाग के सोलन स्थित एक छोटी सी प्रयोगशाला से शुरू की थी. यह प्रयोगशाला संत ल्यूक्स स्कूल के पास थी. उन के जाने के बाद इस काम को डा. सेठ ने जारे रखा और फैलाया. उसके बाद यह काम जब चम्बाघाट की बिल्डिंग बनी तो वहां शिफ्ट कर दिया गया.’

आगे डॉक्टर परमार लिखते हैं, ‘यह डा. सेठ के प्रयत्नों का ही परिणाम है कि सोलन आज मशरूम टाउन के नाम से जाना जाता है. पता नहीं दिव्य हिमाचल का यह संवाददाता धूमल और वीरभद्र को बीच में कहाँ से ले आया।’ आगे वह लिखते हैं, ‘अगर डेटा चाहिए था कि नौणी यूनिवर्सिटी में किसी से बात कर लेनी थी. डा. सेठ नौणी में प्लांट पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष थे और मशरूम के खेती के बहुत प्रसिद्द विशेषज्ञ थे. दुर्भाग्य से उनकी अकाल मृत्यु हो गयी थी. बहुत ही दुःख की बात है कि प्रदेश के इन पत्रकारों को केवल मिनिस्टर लोग ही नज़र आते हैं.

हिमाचल की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने नाटी डालकर मनाया जीत का जश्न

इन हिमाचल डेस्क।। इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ महिला ऐथलीट्स हिमाचली गानों पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को Pahari Folks नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो की डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि यह हिमाचल की महिला कबड्डी टीम है जिसने राष्ट्रीय मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद हिमाचली नाटी डालकर जश्न मनाया था। यह वीडियो दिखाता है कि हिमाचल के लोग कहीं पर भी धूम मचा सकते हैं। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि जश्न मनाने का मजा तभी है जब अपने पहाड़ी गानों पर नाटी डाली जाए 🙂

 

आप भी देखें वीडियो और पसंद आए तो शेयर भी करें: