काँगड़ा।। कोरोना कर्फ़्यू के बीच एक अजीब घटना सामने आई है। काँगड़ा के गग्गल में एक शख़्स ने किसी के घर से बकरा चुराया, उसे मारा और भागने लगा तो हड़बड़ी में दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद लोगों ने इस चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्या है मामला
यह घटना दो अप्रैल की रात को है। कनेड गांव में एक शख़्स के घर पर रात को चोर आया। उसने एक बकरे को चुराया, उसे मारा और अपने थ्रीव्हीलर में डालने लगा। इसी बीच गोशाला में बंधे बाक़ी पशुओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर को सुनकर घर वाले भी जाग गए।
घरवालों ने पशुशाला का रुख़ किया तो घबराकर चोर अपने थ्रीव्हीलर पर सवार होकर भागने लगा। मगर हड़बड़ी में वह ऐक्सिडेंट का शिकार हो गया और पकड़ा गया। लोगों ने इसे पकड़ने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौक़े पर आई तहक़ीक़ात की। इसके बाद चोर को हिरासत में लेकर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
- हिमाचल: बिना रिजल्ट अगली क्लास में भेजे जा सकते हैं छात्र
- कोरोना के नए मामलों में 65 प्रतिशत का संबंध तबलीगी जमात से
गग्गल पुलिस स्टेशन के प्रभारी मेहरदीन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बकरे के शव को नियमानुसार पोस्टमॉर्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया गया।
(कवर इमेज प्रतीकात्मक है)


[…] काँगड़ा: कर्फ़्यू के बीच बकरा चुराते ह… […]
Comments are closed.