रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद पर जो बाइडन पर महाभियोग चलेगा: रिपब्लिकन नेत्री

इन हिमाचल डेस्क।। जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी की प्रतिनिधि मॉर्ज्री टेलर ग्रीन ने मांग की है कि यूक्रेन की मदद करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए।

ग्रीन ने जो बाइडन की एक पुरानी वीडियो क्लिप शेयर की है।  अप्रैल 2022 की इस क्लिप में बाइडन ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेन के नागरिकों की मदद करने के लिए प्रतिबद्धता जता रहे हैं।

ग्रीन ने ट्वीट किया है, “जो बाइडन पर महाभियोग चलेगा। यूक्रेन अमेरिका का 51वां राज्य नहीं है। हम पहले से ही 34 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज में है। रोज हजारों लोग हमारी सीमाओं को पार कर रहे हैं और पूर्वी फलस्तीन में अमेरिकियों को जहर जिया जा रहा है। बहुत हुआ। बाइडन पर महाभियोग चलाया जाए।”

मॉर्ज्री टेलर ग्रीन

बाइडन के खिलाफ महाभियोग कौन लाएगा, कैसे लाएगा, इस बारे में ग्रीन ने कुछ नहीं लिखा।

कील इंस्टिट्यूट के मुताबिक  यूक्रेन को 24 जनवरी 2022 से लेकर 20 नवंबर 2022 तक अमेरिका से 48 बिलियन डॉलर की मदद मिली है।

हाल ही में अमेरिका ने तीन बिलियन डॉलर की सैन्य मदद यूक्रेन को भेजी है ताकि वो रूस से लड़ सके। इसमें तरह तरह के हथियार, होवित्ज़र मिसाइल और ऐंटी टैंक मिसाइल शामिल हैं।

ग्रीन ही नहीं, बहुत सारे रिपब्लिकन यूक्रेन को फंड भेजने का विरोध कर चुके हैं।  ग्रीन ने तो इस मदद की राशि का ऑडिट करवाने की भी मांग की थी।

इस विरोध के बावजूद यूक्रेन को लगता है कि उसे अमेरिका की ओर से मदद मिलना जारी रहेगा।