83 साल के हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

इन हिमाचल डेस्क।। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज 83 साल के हो गए हैं। 23 जून 1934 को उनका जन्म मौजूदा शिमला जिले के सराहन में हुआ था। 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र यहां पर सबसे ज्यादा वक्त तक इस पद पर बने रहने वाले शख्स हैं। 5 बार वह लोकसभा के लिए भी चुने जा चुके हैं और केंद्र में अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं। खास बात यह है कि आज तक वह कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं। प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाने वाले वीरभद्र सिंह इन दिनों आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे हुए हैं और जमानत पर चल रहे हैं।

 

जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री को बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। विभिन्न नेताओं और नेता बनने के इच्छुक लोगों ने अखबारों पर विज्ञापन देकर बधाइयां दी हैं। मुख्यमंत्री के आवास पर भी लोगों का जमावड़ा लगा है जिसका लाइव वीडियो मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज से प्रसारित किया गया। देखें:

एक अन्य वीडियो:

SHARE