UPSC 2021 Result: श्रुति शर्मा टॉपर, शीर्ष चार रैंक पर लड़कियों का कब्जा

श्रुति शर्मा (बीच में)

डेस्क।। यूपीएससी 2021 परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारते हुए टॉप-4 रैंक्स पर कब्जा जमाया है। पहले नंबर श्रुति शर्मा काबिज हुई हैं, दूसरे नंबर अंकिता अग्रवाल, तीसरे नंबर पर गामिनी सिंगला और चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा रहीं। वहीं, पांचवें नंबर पर रहे उत्कर्ष द्विवेदी।

टॉपर श्रुति शर्मा
श्रुति ने अपने कॉलेज की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की उच्च शिक्षा जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से की है। फिलहाल श्रुति जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं थी।

यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे UPSC के आखिरी परिणाम का रिजल्ट upsc.gov.in पर चेक किया जा सकता है।

इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।

SHARE