सीएम जयराम ठाकुर ने किया अपने मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे का बचाव

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला।। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वायरल वीडियो को लेकर अपने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर का बचाव किया है, जिसमें वह श्रम कार्यालय में किसी बात को लेकर महिला कर्मचारियों को ट्रांसफ़र की धमकी दे रहे थे।सीएम ने कहा कि उन्होंने पूरी बातचीत सुनी है और यह रूटीन बात थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी शख़्स सरकारी कर्मचारियों से काम के बारे में पूछ सकता है। हालाँकि उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों और उनके क़रीबियों को ज़िम्मेदारी से पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने की परंपरा ग़लत है और कर्मचारियों को काम करना चाहिए, न कि ऐसे वीडियो बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वीडियो रजत को निशाना बनाने के लिए रिकॉर्ड किया गया था।

सीएम ने कहा कि उनके पास पहले से श्रम कार्यालय को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं और यह जाँच का विषय है। पूरा मामला क्या है, जानने के लिए आगे दिए गए लिंक पर आप टैप कर सकते हैं और वीडियो भी देख सकते है-

मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे ने श्रम ऑफिस जाकर धमकाईं महिला कर्मचारी, वीडियो वायरल