भाजपा ने मंडी से ब्रिगेडियर, जुब्बल से नीलम, फतेहपुर से बलदेव को दिया टिकट

शिमला।। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों के लिए टिकटों की घोषणा कर दी है। इस बार परिवारवाद से किनारा करते हुए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है।

मंडी लोकसभा सीट से हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल वॉर हीरो ब्रिगे़डियर खुशाल ठाकुर को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से होगा। कांग्रेस इस बार वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सहानुभूति वोट बटोरने की कोशिश में है। विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह लोगों से वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि के तौर पर वोट मांग रहे हैं। हालांकि, इस बात के लिए उनकी आलोचना भी हुई है। अब उनके साने बीजेपी की ओर से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर होंगे।

इसी तरह पार्टी ने तीन सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। फतेहपुर से माना जा रहा था कि कृपाल परमार को टिकट मिलेगा मगर पार्टी ने बलदेव ठाकुर को उम्मीदवार बताया है। इसी तरह तरह अर्की से गोविंद शर्मा के बगावती तेवरों को नजरअंदाज कर पार्टी ने रतन सिंह पाल को टिकट दिया है।

इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया था कि उपचुनावों में जरूरी नहीं कि दिवंगत नेताओं के परिजनों को टिकट दिया जाए। कार्यकर्ताओं को अवसर देने की ही इस नीति के कारण जुब्बल-कोटखाई से नीलम सरैक को उम्मीदवार बनाया गया है। पहले यहां पर नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा का टिकट लगभग तय माना जा रहा था।

बीजेपी की ओर से जारी पूरी लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें-

List of BJP candidate for Bye-election to the Legislative Assembly of different states on 07.10.2021

SHARE