चम्बा में बर्फबारी ने मचाई भारी तबाही, 1 लाख पेड़ बर्बाद

चम्बा।। इस सीजन में चंबा में हुई भारी बर्फ़बारी से हालात सामान्य नही हो पाए है। जिले की दूर दराज की सड़कें बन्द है और बिजली गुल है। जगह-जगह पेड़ गिरे हुए है। कई पंचायतें अंधेरे के आगोश में हैं और बाकी क्षेत्रों से संपर्क कट चुका है। पानी की क़िल्लत बढ़ गई है और लोग बर्फ़ पिघलाकर पानी का इस्तेमाल कर रहे है।

कुछ पंचायतों में जरूरी सामान की कमी महसूस की जा रही है। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज के पास लोग अपनी समस्याओं को लेकर संपर्क कर रहे हैं। लोगों की बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए बीते रोज हंस राज बर्फ़बारी के बीच पैदल की टेपा व देवी कोटी पंचायत का हाल जानने निकल पड़े थे लेकिन टेपा में ही फंस गए। वहां से वो बमुश्किल वापस आज चम्बा पहुंचे है।

भारी नुकसान
विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा की जिले में बर्फ़बारी ने भारी तबाही मचाई है। जिसको पटरी पर लौटने में समय लग सकता है। जिला प्रशासन सड़को व बिजली की बहाली करने में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। लेकिन मौसम की लगातार बेरुखी के चलते हालात सामान्य नही हो पा रहे है।

इस बार मौसम ने चम्बा जिला में करोड़ों की क्षति पहुंचाई है। बर्फ़बारी से 70 हज़ार सेब के पेड़ धराशायी हो गए है। 28 हज़ार सेब की पेड़ बर्बाद हो चुके है। कुल मिलाकर चम्बा में क़ुदरत का कहर तबाही बनकर टूटा है।

SHARE