मंडी: देवता के नाम पर महिला को पीटने पर 21 लोग गिरफ्तार

सरकाघाट इलाका पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है

मंडी।। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में देवता के नाम पर महिला पर जादू-टोने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने के मामले में 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 14 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। पुलिस का कहना है कि 17 लोगों को कल ही अदालत में पेश कर दिया गया था जबकि बाकियों को आज (सोमवार को) कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ग्रामीण इन गिरफ्तारियों का विरोध कर रहे हैं और पहले उन्होंने देवता का रथ (पालकी) लाकर सरकाघाट थाने का घेराव करने की धमकी दी थी मगर बाद में जब पुलिस ने अपने स्तर पर इंतजाम कर दिए तो गुर और पुजारी ने कहा- देवता ने आने से इनकार कर दिया।

सरकाघाट: 22 साल की ‘पुजारिन’ को और देवताओं की पूजा नहीं थी बर्दाश्त

बता दें कि घटना 6 नवंबर की है। गाहर पंचाय में माहूंनाग देवता के मंदिर में खुद को गूर और पुजारी कहने वाले लोगों ने बुजुर्ग महिला पर दूसरे लोगों के ऊपर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर चेहरे पर कालिख पोती थी और जूतों की माला पहनाकर घसीटा था।

मंडी: देवता के नाम पर बुजुर्ग महिला को ‘डायन’ बताकर पीटा

बता दें कि देवता के पुजारी और गूर कहने वाले लोग पहले भी लोगों को परेशान कर चुके हैं।

माहुनाग के नाम पर पहले भी हुड़दंग कर चुके हैं बुजुर्ग को पीटने वाले

उधर पीड़ित महिला ने दावा किया है कि इस मामले में अभियुक्तों और उनके रिश्तेदारों की ओऱ से उन्हें हत्या करने की झमकियां मिल रही हैं। पीड़िता की बेटी ने हमीरपुर में पत्रकारों को बताया कि अब वे उस गांव में कभी नहीं जाएंगे। उन्होंने इस मामले में सीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पढ़िए- क्या हिमाचल के देवता गूर के जरिये ऐसे आदेश दे सकते हैं

पुलिस पर सवाल
इस घटना में पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि जानकारी मिली है कि छह नवंबर को एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जब नौ नवंबर को वीडियो वायरल हुआ और सीएम की ओर से आदेश मिले, तब पुलिस हरकत में आई।

अब पुलिस का कहना है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मंडी पुलिस के फेसबुक पेज पर लिखा गया है, “थाना सरकाघाट में अभियोग संख्या 184/19 दिनाँक 09.11.2019 अधीन धारा 147,149,452,435,355,427 भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत पंजीकृत किया जा चुका है व अभद्र व्यवहार करने वाले 17 (12 पुरुष व 5 महिला) लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा चुका है । मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है, किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

पढ़िए- देवता के नाम पर खुल रही दुकानों पर सरकार खामोश क्यों

इसके साथ ही पुलिस ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है, “7 अभियुक्तों को आज माननीय अदालत में पुलिस द्वारा पेश किया गया था व माननीय अदालत द्वारा इन 17 अभियुक्तों को 3 दिन (10.11.2019 से 12.11.2019) तक Police Custody में रखने के आदेश दिये हैं। पुलिस हिरासत में लिए गये शेष 4 अभियुक्तों को दिनाँक 11.11.2019 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।”

हिमाचलियो! जब कोई चेला आपकी मां को डायन कहेगा, तभी जागोगे क्या?

 

SHARE