इसपर अनुराग ठाकुर का कहना था, ‘कांग्रेस झूठ बोलने में पारंगत है। वे बीजेपी नेताओं पर आधारहीन और झूठे आरोप लगाने की कोशिश करते हैं। अगर किसी क्रिकेट संघ को जमीन दी गई तो मुझे व्यक्तिगत तो नहीं दी गई? वह एक संस्था है, उसको दी गई है।’
अनुराग ने आगे कहा, ‘हम लोग 28 लाख प्रतिवर्ष उसका किराया लेते हैं, कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं को भ्रमित करके प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाती है। HPTDC 100 होटल चलाकर भी 34 लाख घाटे में है, हम लोग जमीन का किराया 28 लाख प्रति वर्ष लेते हैं।’
पार्टीं के बदले परिद्वश्य के बीच नड्डा की भूमिका सब नेताओं से कहीं ऊपर नजर आ रही है। आज जिस तरह से शांता कुमार ने नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया है उससे साफ संकेत मिलते हैं कि अब नई खिचडी़ पार्टी के बीच पककर ही रहेगी। नड्डा के साथ मंडी के सांसद रामस्वरूप व शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप भी पहुंचे हैं। उधर, धूमल खेमे के नेता सीधे ही भरवाईं पहुंचे।
ऊना गेस्ट हाउस में पार्टी नेतायों एवं कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हाल में जब नड्डा सोफे पर बैठने लगे तो अचानक उन्होंने अपने आसपास नजर दौड़ाई और शांता कुमार जी को बुलाते हुए कहा शांता जी आप कृपया यहाँ बैठे। इसी के साथ उन्होंने शांतकुमार की एकदम बीच सोफे पर बिठाया। नड्डा के इस अंदाज से समस्त हिमाचल बीजेपी यह समझ गयी की लेटर बम के बावजूद यह ना समझा जाए की शांता कुमार पार्टी में अलग थलग हो गए हैं। नड्डा द्वारा शांता कुमार को दिए सम्मान से यह पता भी चल गया की क्यों केंद्रीय आलाकमान शांता कुमार के लेटर वाले मुद्दे पर चुप रहा।
कांगड़ा।।
ज्वाली से विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्या संसदीय सचिव शिक्षा नीरज भारती की बेबाक टिप्पिणिया थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। प्रधानमंत्री की निशाना बनाया गया है। प्रधानमंत्री के छप्पन इंच के सीने वाले ब्यान पर तंज कसते हुए भारती ने एक पोस्ट को शेयर किया है।
इमेज रुपी इस पोस्ट में गुरदासपुर अटैक का जिक्र है। यह किसी औऱ की पोस्ट है, जिसे भारती ने रीशेयर किया है। इसमें लिखा गया है, ‘ये भौंकेंद्र मोदी बस भौंकता ही रहेगा या कराची जा कर काटेगा भी ! कुछ तो भौंको अंधभक्त भौंकुओ !”
गौरतलब है की कल रात को डाली गयी इस पोस्ट को लगभग 100 लोगों ने पसंद किया है एवं 16 लोगों ने इस पर टिप्पणियाँ भी की हैं। हिमाचल बीजेपी समय समय पर इस मुद्दे को उठाती रही है। सतपाल सत्ती ने इस मामले में नीरज भारती के खिलाफ मुख्यमंत्री को संज्ञान लेने की मांग भी की। परन्तु अपने ऊना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्रीं वीरभद्र सिंह ने कहा था की बीजेपी के लोग भी ऐसे अभद्र पोस्ट शेयर करते हैं तो हमारे भी करेंगे।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि शोघी के नजदीक एक निजी होटल में डांस की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। वीकेंड पर यहां पार्टी चल रही है। सूचना मिलने के बाद एएसपी सिटी की अगुवाई में एक टीम ने होटल में दबिश दी। शराब की खाली बोतलें चारों ओर बिखरी हुई थीं, सब मदहोश थे। डांस का मजा ले रहे व्यक्तियों ने कहा कि वह राजस्थान से घूमने आए हैं। एक दलाल के मार्फत इस होटल में पहुंचे। इनमें अधेड़ उम्र के लोग भी शामिल हैं। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने बताया कि पकड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई बड़े खुलासे होंगे।
गोकुल ने आगे लिखा है, ‘हम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के मामले में देश में अग्रणी होने के दावे करते हैं, मगर प्रदेश में एक भी ऐसा अस्पताल नहीं है, जो जटिल सर्जरी कर सकता हो।’
गौरतलब है कि उस समय साढ़े सात करोड़ की पेमेंट बिना सड़क बने ही कर दी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क पर तारकोल बिछाने का काम औपचारिकता मात्र था। एक सप्ताह में ही छोटी गाड़ियों चलने मात्र से बजरी बाहर निकल गई थी।
उलेखनीय है की किन्नौर के भावा ही हाइड्रो प्रोज्रक्ट को भी इसी ठेकेदार ने कुछ उपकरण बेचे थे, जिनका बाकायदा टेंडर हुआ था। मगर इस ठेकदार को एक दिन में ही ऑर्डर सप्लाई और पेमेंट दे दी गई थी, जो अमूनन एक लम्बी चलने वाली प्रक्रिया है। अब यह प्रॉजेक्ट ठप पड़ा है।
विवादित सीडी काण्ड में जिन लोगों का जिक्र हुआ है, उनकी ये बातें अब निकलकर बाहर आ रहीं हैं। आने वाले दिनों में कुछ और खुलासे हो सकते हैं
![]() |
| मंत्री की कथित सीडी से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर इसके पीछे हाथ किसका है। |
बहरहाल, ये सब तो चर्चाएं और अटकलें हैं और इनकी प्रामाणिकता पर विश्वास नहीं किया जा सकता। यह भी नहीं कहा जा सकता कि टेप असली है या नकली और इसमें किसकी आवाज है। यह सब जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। मगर इतना तो तय माना जा रहा है कि यह टेप राजनीतिक रणनीति के तहत जारी किया गया है। इस बारे में सरकार या विपक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।