‘अली बाबा- 40 चोर’ नारों के साथ कांग्रेस का वॉकआउट

धर्मशाला।। शीत सत्र के पहले दिन शोक उद्गार के समाप्त होते ही मुख्यमंत्री ने दो नए सदस्यों विशाल नेहरिया व रीना कश्यप का स्वागत किया। इसके तुरन्त बाद ही विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने नियम 67 के स्थगन प्रस्ताव के तहत इंवेस्टरमीट को लेकर चर्चा की मांग उठाई।

अग्निहोत्री ने कहा कि इनवेस्टर मीट प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। सरकार हिमाचल को बेचने की तैयारी है। अफ़सर हिमाचल को लुटाने की फ़िराक में है कांग्रेस ये नही होने देगी।

इसे लेकर सत्ता पक्ष ने भी हल्ला मचाना शुरू कर दिया। दोनों ही तरफ़ से बहसबाजी शुरू हो गई। सत्ता पक्ष ने विपक्ष के ख़िलाफ़ “चोर मचाए शोर” के नारे शुरू कर दिए। उधर विपक्ष ने भी नारेबाजी शुरू कर दी व दोनों ही तरफ से सदन में ही ज़ोरदार नारेबाज़ी शुरू हो गई।

विपक्ष ने “बेच दिया भई बेच दिया सारा हिमाचल बेच दिया” व “अली बाबा चालीस चोर “के नारे लगाए। इसी हंगामे के बीच विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

मंडी के बल्ह में इंटरनैशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना क्या फुस्स हो गई?

शिमला।। मंडी के बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। वजह- तकनीकी कारण और निर्माण में अत्यधिक खर्च होने की आशंका। मंडी में जिस जगह यह हवाई अड्डा बनाने की तैयारी है, वह बेहद उपजाऊ है और यहां जमीन के दाम काफी अधिक हैं।

मंडी में एक पुल के उद्घाटन के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि सरकार यहां 3100 मीटर लंबी हवाई पट्टी बनाना चाह रही थी ताकि बड़े विमान उतर सकें। इसके लिए जमीन के अधिग्रहण में 2500 करोड़ रुपये लगेंगे जो कि काफी महंगा सौदा होगा। अब सरकार नई जगह की तलाश कर रही है ताकि समय पर निर्माण शुरू हो सके।

सीएम ने कहा, “मैं मंडी जिले में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना चाहता हूँ। इसके लिए सरकार ने उड्डयन, पर्यटन और वित्त मंत्रालय से बात की थी और सकारात्मक जवाब भी मिला था।”

“राज्य सरकार ने बल्ह घाटी में काफी सर्वे किया। आकलन रहा कि कृषि भूमि का मार्केट रेट काफी अधिक है। सरकार को मुआवजे के तौर पर किसानों को 2500 करोड़ रुपये देने होंगे। इसके अलावा कुछ तकनीकी बाधाएं भी हैं। सरकार और जगह भी देख रही है।”

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पिछले ही महीने दिल्ली में उन्होंने उड्डयन मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर कहा था कि हवाई अड्डे के लिए मंजूरी मिल गई है। खबरें भी छपी थीं और इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्रचरित किया गया था।

मगर कुछ ही दिनों में इस मामले में सरकार के स्वर बदल गए हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से बल्ह में हवाई अड्डा बनाने का विरोध हो रहा था। यहां की उपजाऊ जमीन, यहां पड़ने वाली धुंध और बरसात में जलभराव इसके कुछ मुख्य कारण थे।

शीतकालीन सत्र के लिए आए विधायकों के 434 सवाल

धर्मशाला।। तपोवन स्थित विधानसभा भवन में 9 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों की ओर से 434 प्रश्न दिए गए हैं, जिनमें 270 तारांकित और 128 अतारांकित प्रश्न हैं। ऑनलाइन होने से प्रश्नों की संख्या बढ़ी है।

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने तपोवन विधानसभा भवन में प्रेसवार्ता में कहा कि 36 स्थगित प्रश्नों में से 25 तारांकित और 11 अतारांकित हैं।

डा. बिंदल ने कहा कि नियम-62 के तहत चर्चा के लिए 6 नोटिस आए हैं, नियम-130 के तहत 13 मामले चर्चा के लिए आए हैं। नियम-101 के तहत 5 सूचनाएं तथा नियम 324 के तहत 3 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।

डा. बिंदल ने कहा कि दो नवनिर्वाचित विधायक भी पहली बार शीतकालीन सत्र में भाग लेंगे, जिससे सदन में नवीनता रहेगी। सभी प्रश्न टेबल होंगे और उनके उत्तर भी टेबल होंगे।

पूर्व मंत्री जीएस बाली बोले- सरकार बताए कि इन्वेस्टर्स मीट से कितना निवेश आया

धर्मशाला।। धर्मशाला में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भाजपा सरकार से पूछा- अब तक के कार्यकाल में क्या किया, इन्वेस्टर्स मीट से कितना निवेश आया?

संपादकीय टीम

0

चीफ़ एडिटर
अमृत के. तिवारी
ईमेल: amrit.writeme@gmail.com

एडिटर
अटल गुलानी
ईमेल: atal.gulani@gmail.com

कॉन्टेंट पर आपत्ति, सुझाव या सवाल के लिए contact @ inhimachal.in पर संपर्क करें।

तथ्यों की पड़ताल करने संबंधी नीति

0

इन हिमाचल की नीति है कि किसी भी ब्रेकिंग न्यूज को कम से कम दो स्रोतों से पुष्टि होने से पहले प्रकाशित नहीं करना है। इसी नीति के कारण प्रदेश में ऐसा विश्वास बन पाया है कि आप पाठक किसी भी बड़ी ख़बर की पुष्टि के लिए इन हिमाचल का रुख़ करते हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल कॉन्टेंट को हम तब तक जगह नहीं देते, जब तक कि हम पुष्टि न कर लें कि यह प्रामाणिक है। इसके लिए हमारे विशेषज्ञ विभिन्न टूल्स इस्तेमाल करते हैं और प्रामाणिक सूत्रों से संपर्क करते हैं। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही ऑडियो-वीडियो या टेक्स्ट को प्रकाशित किया जाता है।

इसके अलावा इन हिमाचल समय-समय पर उन भ्रांतियों, अफवाहों या ग़लत ख़बरों का भी खंडन करता है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही होती हैं। इसके लिए हमारी टीम के सदस्य प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से संपर्क करते हैं, फिर विस्तृत एक्सप्लेनर के माध्यम से सच को सामने लाते हैं।

यदि आप पाठकों को हमारी वेबसाइट, पेज या अन्य मंच पर कोई भ्रामक जानकारी मिलती है तो तुरंत contact @ inhimachal.in पर ईमेल करें या फेसबुक पेज पर मेसेज भेजकर बताएं। अन्य जगहों पर फैली किसी खबर या अफवाह के बारे में कुछ जानना हो तो भी आप हमें इसी तरह संपर्क कर सकते हैं।

इन हिमाचल के सिद्धांत

0

इन हिमाचल की प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश वासियों के हितों की रक्षा करना, उनके मुद्दे उठाना और उनके बीच जागरूकता लाना है। ऐसा करते समय इन हिमाचल किसी दल, संगठन, कंपनी, संस्थान, व्यक्ति के प्रति पूर्वग्रह नहीं रखता न ही इनके प्रति किसी तरह का झुकाव या वैमनस्य रखता है।

इन हिमाचल में संपादकीय फ़ैसले एक टीम लेती है, इसलिए किसी एक व्यक्ति की राय या उसके पूर्वग्रह हमारे कॉन्टेंट को प्रभावित नहीं करते। हमारा मानना है कि प्रदेश की दशा और दिशा को राजनीति तय करती है और खासकर सत्ता की इसमें अहम भूमिका होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारा फोकस सरकार की नीतियों और अन्य कदमों पर भी रहता है।

राजनीतिक और सामाजिक तौर पर संवेदनशील विषयों की रिपोर्टिंग के समय अतिरिक्त सावधानी बरती जाती है और किसी भी ख़बर को कम से कम दो स्रोतों से पुष्ट होने के बाद ही प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति, दल, संगठन या संस्थान आदि पर लगे एकतरफ़ा आरोपों को इन हिमाचल पर तब तक जगह नहीं दी जाती जब तक कि उनका पक्ष या प्रतिक्रिया भी हमें प्राप्त न हो जाए।

पिछले पाँच से अधिक वर्षों में इन्हीं सिद्धांतों का पालन करके हिमाचल प्रदेश के पाठक वर्ग के बीच बेबाक़ और निष्पक्ष मीडिया संस्थान के तौर पर प्रकाशित हुआ है। फिर भी अगर पाठकों को किसी सामग्री से लगे कि हम अपने आदर्शों से डिगे हैं तो तुरंत contact @inhimachal.in पर ईमेल करके या फेसबुक पेज पर मेसेज भेजकर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आपका फीडबैक हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

सुधार संबंधी नीति

0

हम अपने कॉन्टेंट को प्रकाशित करने में पूर्ण सावधानी बरतते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि किसी भी तरह के कॉन्टेंट को प्रकाशित करने से पहले हमारी टीम के कम से कम दो सदस्य पढ़ें या चेक करें। फिर भी कई बार ग़लतियाँ हो जाती हैं। किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर पाठक भी हमें सूचित कर सकते हैं।

अगर कॉन्टेंट में कुछ तथ्यात्मक रूप से, वैधानिक रूप से या अन्य किसी भी रूप से ग़लत हो तो आप तुरंत फ़ेसबुक पेज पर मेसेज भेजकर या contact @ inhimachal.in पर ईमेल भेजकर सूचित कर सकते हैं। मामूली ग़लतियों को हम तुरंत सुधार देंगे।

हमारा स्थापित नियम है कि अगर हमसे कोई बड़ी चूक होती है तो हम उसे सुधारने के बाद लेख के अंत में या वीडियो आदि के डिस्क्रिप्शन में स्वीकार करते है कि पहले क्या ग़लत था और इसे कैसे सुधारा गया है। पारदर्शिता के दम पर ही हम पाठकों का भरोसा अर्जित कर पाए हैं और हम ग़लतियाँ बताए जाने का हमेशा स्वागत करते हैं। इसमें आपके सहयोग की ज़रूरत रहेगी।

बीजेपी सरकार गुड़िया को न्याय नहीं दिला सकी: मुकेश अग्निहोत्री

शिमला।। पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भाजपा सरकार गुड़िया को न्याय दिलाने में नाकाम रही है। अग्निहोत्री ने कहा, “गुडिय़ा के परिजन आज भी न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी पुकार भी सरकार नहीं सुन रही है।”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि फोरैंसिक लैब ने अपनी रिपोर्ट में इस कांड में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही है, लेकिन सरकार इस मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में गुडिय़ा के नाम पर हैल्पलाइन तो चला दी, लेकिन इसका बहुत अधिक लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा है।

अग्निहोत्री ने दावा किया कि प्रदेश में महिला उत्पीडऩ के मामले बढ़ रहे हैं और छोटी-छोटी बच्चियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं।

अग्रिहोत्री ने कहा कि दुष्कर्म मामलों के खिलाफ इन दिनों पैदा हुई जन भावनाओं को देखते हुए सरकार गुडिय़ा को जल्द न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।

शिमला के गुड़िया मामले की दोबारा हो जांच: शांता कुमार

धर्मशाला: विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से होगा शुरू

धर्मशाला।। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार दोपहर दो बजे से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। तेरहवीं विधानसभा का यह सातवां सत्र है। यह छह दिन तक चलेगा। इस सत्र के लिए सरकार रविवार को धर्मशाला पहुंच जाएगी।

शनिवार से अधिकारियों के भी धर्मशाला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था मगर सबी मंत्री और विधायक रविवार शाम तक ही धर्मशाला पहुँचेंगे। जब तक सेशन धर्मशाला में चलेगा, शिमला स्थित राज्य सचिवालय सूना सा ही रहेगा।

रविवार शाम को सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक दलों की बैठकें होंगी। इन बैठकों में दोनों ही दल सदन में अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे। सत्र 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा।

हर साल मात्र हफ़्ते भर के इस औपचारिक काम के लिए पूरी सरकार उठकर धर्मशाला आ जाती है और प्रदेश के करोड़ों रुपये यूँ ही खर्च हो जाते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार तो धर्मशाला में बनाए गए विधानसभा भवन को सफ़ेद हाथी बता चुके हैं और माँग करते रहे हैं कि इसके परिसर को सेंट्रल यूनिवर्सिटी को दे दिया जाए, जिसका अपना कोई ढंग का कैंपस नहीं हैं और छात्र असुविधाओं में परेशान हो रहे हैं।