कैमरे में Live कैद हुए हिमाचल के कुछ बड़े भूस्खलन

इन हिमाचल डेस्क।। पहाड़ों में भूस्खलन या लैंडस्लाइड्स की समस्या अक्सर रहती है। खासकर बरसात के दिनों में यह समस्या बहुत बढ़ जाती है क्योंकि पानी रिसने के जमीन अपने ही वजन की वजह से खिसकरने लगती है। मगर सबसे बड़ा कारण जो भूस्खलन के लिए जिम्मेदार है, वह है कटाव। सड़कें बनाने के लिए या अन्य निर्माण कार्यों के लिए जब भी जमीन खोदी जाती है या चट्टानों को हिलाया जाता है, वह कमजोर हो जाती है और भूस्खलन होने लगता है।

हिमाचल प्रदेश में आए दिन कहीं न कहीं भूस्खलन होते हैं और लोगों के पास कैमरे वाले फोन होने के कारण उन्हें रिकॉर्ड भी किया गया है। पेश है ऐसे ही 5 बड़े भूस्खलनों का एक वीडियो यूट्यूब से:

कुछ और वीडियो भी हैं जिनपर आप नीचे नजर डाल सकते हैं। वीडियो रिपीट नहीं है, दोनों के थमनेल एक जैसे हैं।:

और यह देखिए अंधाधुंध निर्माण की वजह से होने वाला नुकसान। वीडियो सोलन में घर के ढहने का है:

SHARE