शिमला: सरकारी स्कूल बस लुढ़की, चालक और दो बच्चों की मौत

शिमला।। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में खलीणी के पास एक स्कूल बस सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गई। इस हादसे में चालक और दो बच्चों की मौत की खबर है। परिचालक और आधा दर्जन बच्चे घायल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर दुख जताया है।

मृतकों और घायलों की सूची-

बता दें कि यह बस सरकारी थी और कॉन्वेंट ऑफ़ जीज़स ऐंड मैरी (चेल्सी) स्कूल ने इसे हायर किया था। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और उन्होंने बच्चों को अस्पताल भेजा। प्रशासन की ओर से किसी के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही बच्चों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

घायल बच्चों को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चालक और दो बच्चों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन राहत कार्य में जुटा है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।

हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर तस्वीर से पता चलता है कि जहां पर यह बस गिरी है, वहां क्रैश बैरियर नहीं लगे थे। बता दें कि पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां पर सड़कें तीखी ढलानों पर हैं और काफी तंग हैं।

और जानकारियां आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

जैसे ही और सूचनाएं आएंगी, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

SHARE