पालमपुर बाइकर क्लब ने स्वच्छ्ता के लिए बाइक रैली से दिया सन्देश

इन हिमाचल डेस्क
समाजसेवा एवं पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में पालमपुर क्षेत्र में पहचान बना चुके  युवा प्रोफेसनल युवकों के संगठन पालमपुर बाइकर क्लब ने स्वछता के प्रति जागरूकता का सन्देश देने के लिए पालमपुर कस्बे में बाइक रैली का आयोजन किया।  इस मौके पर बहुत से स्थानीय एवं बाहर से आये लोगों ने भी भाग लिया।
13133154_483932198479905_6779893595736272524_n
ऐतिहासिक न्यूगल कैफे से शुरू हुई यह रैली पुरे शहर का चक्कर लगाते हुए सुभाष चौक पर खत्म हुई।  युवा वर्ग की इस मुहीम को इलाके में सराहा जा रहा है।  गौरतलब है की इस से पहले भी पालमपुर बाइकर क्लब पर्यावरण सरंक्षण ख़ास कर पालमपुर शहर और आस पास के इलाकों को स्वच्छ रखने के लिए स्वछता अभियान चलाता रहा है।  इसी कड़ी में क्लब ने निटवर्ती सौरभ वन विहार में अपने स्तर पर डस्टबीन स्थापित किये थे।
क्लब के मेंबर विजयन्द्र्र चौहान ने इन हिमाचल को बताया की।  बाइक रेल्ली से हमारा उद्देश्य इस क्षेत्र में लोगों को अपने आसपास की स्वछता के लिए जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है  उन्होंने कहा पालमपुर हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत कस्बों में से एक है।  कुदरत ने इसे बहुत सुंदरता बक्शी है।  यहाँ के नागरिक होने के नाते हमारा फर्ज है हम इसे बनाए रखें।  सरकार के साथ साथ हर जन की यह ड्यूटी है इसी सन्देश के तहत यह रैली निकली गयी थी।  ऐसे युवा अगर हर शहर गावं में अपना अपना संगठन बनाए और इस दिशा में कार्य करे तो हमारा हिमाचल सुंदर रहेगा
13151699_483932341813224_6237953203114242617_n
उन्होंने कहा भविष्य में भी हम ऐसे अभियानों को बढ़ावा देते रहेंगे और  क्षेत्र के लिए कुछ नया करते रहेंगे।
हम यहाँ बताना चाहते हैं की पालमपुर बाइकर क्लब पालमपुर क्षेत्र के युवकों की एक संस्था है।  जो अड्वेंटर ट्रेकिंग आदि गतिविधियों में  विस्वास रखने के साथ साथ  सामाजिक क्षेत्र में भी भागिदार होते रहते हैं।
SHARE