NRI महिला ने मणिमहेश यात्रा में बदइंतजामी को लेकर कौल सिंह ठाकुर को घेरा

एमबीएम न्यूज नेटवर्क, चंबा।। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर चंबा दौरे पर थे। यहां कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। एक एनआरआई महिला ने उनपर सवालों की बौछार कर दी और वह असहज नजर आए।

Source: MBM News Network

दरसअल कौल सिंह ठाकुर होटल ईरावती में ब्रेकफस्ट कर रहे थे। वहां पर पहले से मौजूद भारतीय मूल की अमेरिका में रहने वाली महिला वीणू शर्मा ने मणिमहेश यात्रा को लेकर सवाल दागना शुरू कर दिया।

वीणू ने पूछा कि यात्रियों के लिए स्वास्थ्य से जुड़े इंतजाम क्यों नहीं है। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं के लिए न तो ऑक्सिजन सिलिंडर का इंतजाम है न अन्य सुविधाएं। रास्ते में भी कीचड़ इतना है कि चलना मुश्किल है। इस पर कौल सिंह ने कहा कि यात्रा में इतने सारे लोग जाते हैं, ऐसे में अकेले-अकेले के लिए व्यवस्था कैसे की जा सकती है।

एमबीएम न्यूज नेटवर्क का फेसबुक पेज लाइक करें

गौरतलब है कि इस बार कुछ यात्रियों की विभिन्न वजहों से मौत हो गई है। हर साल कुछ संख्या में मणिमहेश यात्रा के लिए निकले यात्री मुश्किल में फंसकर दम तोड़ देते है। ज्यादातर बार ऑक्सिजन की कमी (ऑल्टिट्यूड सिकनेस) की वजह से ये मौतें होती हैं।

बताया जाता है कि वीणू नाम की यह महिला हाल ही में मणिमहेश की यात्रा करके आई थीं। जैसे ही उन्हें पता चला कि कौल सिंह चंबा आए हैं, वह उन समस्याओं के बारे में बात करने चली आईं, जिन्हें उन्होंने खुद महसूस किया था।

इन हिमाचल का फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें