राहुल गांधी से महिलाओं ने पूछा- 1500 रुपये कब दोगे

इंदौरा।। भारत जोड़ो यात्रा के तहत हिमाचल से गुजर रहे राहुल गांधी को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब महिलाओं ने उनसे 1500 रुपये के विषय में पूछ लिया।

छत पर खड़ी महिलाओं से बात करने के लिए रुके राहुल गांधी से किसी महिला ने पूछा कि 1500 रुपये प्रतिमाह कब दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने महिला के सवाल के जवाब में कहा- जल्दी मिलेंगे।

Image, courtesy: Amar
ujala

दरअसल, कांग्रेस ने सभी महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा करते हुए चुनाव से पहले गारंटी पत्र भी भरवाए थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि दिसंबर में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर महीने पैसे देना शुरू कर दिया जाएगा।

मगर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि गारंटियां पांच साल में लागू होंगी और संसाधन बढ़ने पर धीरे धीरे महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे। अभी पहली कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है कि मंत्रियों की एक उप समिति एक महीने खाका तैयार करेगी कि पहले किन महिलाओं को किस तरह से रुपये देने हैं।

 

 

SHARE