खुद को कुंवारा बताकर की कोर्ट मैरिज, पता चलने पर महिला ने पुलिस में दी शिकायत

चंबा।। एक शादीशुदा व्यक्ति द्वारा खुद को कुंवारा बताकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला चंबा जिला का है।

महिला ने अपने पति पर पर शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चंबा जिला के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में बयान दिया है कि राजपुरा के एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर नवंबर 2019 में उसके साथ कोर्ट मैरिज की, जबकि उसकी शादी पहले हो चुकी थी।

महिला के अनुसार व्यक्ति का एक बच्चा भी है। उसे इस बात का पता शादी के बाद लगा। उसने जब इस बारे में अपने पति से पूछा, तो वह उसे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

महिला ने पुलिस थाना चंबा में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

SHARE