फतेहपुर में राकेश पठानिया के लिए अभी तक नहीं पहुंचा कोई स्टार प्रचारक

राकेश पठानिया

फतेहपुर।। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है लेकिन कई सीटें ऐसी हैं जहां पर स्टार प्रचार अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इन्हीं में एक हैं-  मंत्री केश पठानिया। उन्हें नूरपुर की जगह फतेहपुर से उतारा है लेकिन अभी तक कोई स्टार प्रचारक नहीं पहुंचा है।

यह बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 तारीख को पठानिया के लिए जनसभा कर सकते हैं। लेकिन अभी तक पठानिया ने अपने स्तर पर ही चुनाव प्रचार अभियान संभाला हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ऐसा संदेश भी फैल रहा है कि कहीं पठानिया को मंझदार में तो नहीं छोड़ दिया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर बीजेपी यहां जोर लगाती और स्टार प्रचारकों को समय पर उतारती तो पठानिया की जीत की संभावनाओं में बढ़ोतरी होती। फतेहपुर सीट हिमाचल की सबसे हॉट सीटों में एक मानी जा रही है। जहां यहां कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया मैदान में हैं, वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से राजन सुशांत और बीजेपी के बागी नेता कृपाल परमार निर्दलीय लड़ रहे हैं।

SHARE