हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा 4 तो कांग्रेस 5 नवंबर को जारी करेगी अपना मेनिफेस्टो

डेस्क ।। हिमाचल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी 4 नवंबर को तो कांग्रेस 5 नवंबर को मेनिफेस्टो (घोषणा पत्र) जारी केरगी। अपनी जीत को पक्का करने के लिए दोनों बड़ी पार्टियों की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई है। मतदाताओं को खुश करने के लिए राजनीतिक दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के वादे किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में दोनों बड़ी पार्टियां अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली हैं।

दोनों पार्टियां अपने घोषणापत्र के माध्यम से आगामी पांच वर्षों को दौरान किए जाने वाले कामों का ब्यौरा देंगी। भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पीटरहॉफ शिमला में लॉन्च करेंगे। भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों, किसानों-बागवानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों समेत तमाम वर्गों को शामिल करने का प्रायस कर रही है। हालांकि पार्टी के सामने ओपीएस एक बड़ा मुद्दा है, इसे घोषणापत्र में शामिल किया जाए या नहीं इस पर असमंजस है।

वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस 5 तारीख को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के नेता घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस घोषणा पत्र में 10 गारंटियों के अलावा किसानों-बागवानों, महिलाओं और युवाओं को साधने का प्रयास करेगी। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता धनीराम शांडिल को घोषणापत्र कमेटी का अध्यक्ष बनाया है।