हिमाचल में हैं 10 हजार से ज्यादा महिला सेक्स वर्कर्स

शिमला।।

शायद आप यकीन न करें कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में महिला सेक्स वर्कर्स की संख्या 10 हजार से भी ज्यादा है। ये वे आंकड़े हैं, जो सरकार के पास हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि असल तादाद कहीं ज्यादा हो सकती है।

प्रदेश में हेल्थ सर्विसेज़ के डायरेक्ट डीएस गुरंग ने बताया कि प्रदेश में 10 हजार सेक्स वर्क्स हैं, जिनमें से 7 हजार महिलाएं इस काम को छोड़ना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि ये महिलाएं एड्स कंट्रोल सोसाइटी से जुड़े एनजीओज़ के संपर्क में हैं।

सांकेतिक तस्वीर

गुरंग ने बताया, ‘अब तक 50 महिला सेक्स वर्क्स एचआईवी पॉजिटिव पाई गई हैं और उनका इलाज प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में किया जा रहा है।’ उन्होंने बताया कि अभी 550 महिलाओं को अन्य कामों की ट्रेनिंग दी गई है ताकि वे जीवनयापन कर सकें।

डीएस गुरंग ने कहा, ‘भले ही प्रदेश में एचआईवी प्रभावित लोगों की संख्या 8,091 है, जो कम लगती है। मगर पर्यटन वाला राज्य होने की वजह से यहां ऐसे मामले बढ़ने का खतरा ज्यादा है।’

SHARE