हिमाचल की शिव्या पठानिया को मिला ‘बेस्ट राइजिंग ऐक्ट्रेस’ अवॉर्ड

इन हिमाचल डेस्क।। टीवी सीरियल एक रिश्ता साझेदारी का में लीड रोल निभाने वालीं हिमाचल की बेटी शिव्या पठानिया को ‘बेस्ट राइजिंग ऐक्ट्रेस’ का अवॉर्ड मिला है। कलाकार परिवार फाउंडेशन संस्था की ओर से यह अवॉर्ड मिला है। शिव्या  शिमला के खलीणी की रहने वाली हैं। सोनी में प्रसारित होने वाली इस सीरियल में शिव्या पठानिया ने एक मॉडर्न लड़की का किरदार निभाया है।

शिव्या पठानिया
शिव्या पठानिया

शिव्या साल 2013 में मिस शिमला रह चुकी हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई हेनोल्ट पब्लिक स्कूल शिमला से की है। उसके बाद उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से बीटेक किया और यहीं से ऑडिशन के बाद साल 2014 में मुंबई पहुंचीं। बिलासपुर में भी शिव्या के घर हैं और ननिहाल रोहड़ू में है। दिव्या को यह पुरस्कार 25वें साल के कलाकार अवॉर्ड्स समारोह में 22 जनवरी 2017 को साइंस सिटी ऑडिटोरियम कोलकाता में दिया गया है।

अवॉर्ड
अवॉर्ड

शिव्या की मॉडलिंग की कुछ तस्वीरें:

284201-shivya-pathania last Shivya Pathania photoshoot Shivya-Pathania-Beautiful-Images Shivya-Pathania-Cute-Photos Shivya-Pathania-hot-pics-1-300x300 Shivya-Pathania-hot-pics-4-300x300 Shivya-Pathania-hot-pics-8-300x300 Shivya-Pathania-pics-doing-yoga-hot-e1470468247471 Shivya-Pathania-pics-hd-looks-classy-2016 Shivya-Pathania-pics-hot Shivya-Pathania-wallpaper

SHARE