वीरभद्र अपने आप में एक संस्थान, उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते: पाटिल

वीरभद्र सिंह

अमित पुरी, धर्मशाला।। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के चलते कांग्रेस व भाजपा में टिकट को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे है। हालांकि अभी टिकट आवंटन नही हुआ है लेकिन कांग्रेस में मण्डी व हमीरपुर की सीटों को लेकर पूर्व सीएम का हस्तक्षेप पहले ही देखने को मिल रहा है।

हमीरपुर से पूर्व सीएम ने राजिंदर राणा के बेटे अभिषेक राणा का नाम सुझाया है। अब ऐसे में देखना तो यह होगा कि अब पार्टी क्या फैसला लेती है। कई बार ऐसा देखने को मिला है कि पार्टी हाईकमान ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की बात को नजरअंदाज किया है तो नतीजे भी पार्टी के विपरीत ही आए है। ऐसा क्यों होता है, इसे लेकर कई तरह के सवाल भी उठते रहे हैं।

ऐसे में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी ने एक बड़ा बयान दिया है कि वीरभद्र सिंह हिमाचल में पार्टी के अपने आप मे एक संस्थान है और पार्टी में वीरभद्र सिंह को बाजू नहीं किया जा सकता। पूर्व सीएम द्वारा हमीरपुर व मंडी संसदीय क्षेत्र में दखल के कयासों के जवाब पर पाटिल ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में छह बार सीएम रहे हैं और पार्टी के सम्मानीय नेता हैं, ऐसे में उनकी राय तो पार्टी में अहम रहेगी ही।

धर्मशाला में सोमवार को कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के चैयरमैन पूर्व मंत्री जीएस बाली के साथ काँग्रेस के सभी नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 7 मार्च को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए नेता व कार्यकर्ता एक साथ काम कर रहे हैं।

7 मार्च को होने वाली राहुल की रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की पत्रकार वार्ता #congress #bjp #live

In Himachal ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಸೋಮವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 4, 2019

उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनावों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। केंद्र सरकार ने चुनावों के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें स्वयं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जुमले कह चुके हैं।”

पाटिल ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को टारगेट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने चुनावों के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें धरातल पर नहीं उतारा गया है। पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार की असफलताओं बारे जनता को जागरूक किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के मांगें जा रहे सबूतों बारे रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए और हम सब अपने नेता की बात पर अटल हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति शहीदों का अपमान होगा, ऐसे में सर्जिकल स्ट्राइक पर हमें कुछ नहीं कहना है।

SHARE