दिल जीत लेगी हिमाचल की पृष्ठभूमि पर बनी गंभीर मेसेज वाली ऐनिमेटेड शॉर्ट मूवी- मुस्कान

इन हिमाचल डेस्क।। हिमाचल प्रदेश के महिला एवं बाल कल्याण निदेशालय ने मुस्कान नाम की एक शॉर्ट ऐनिमेटेड मूवी बनाई है। यह जेंडर इक्वैलिटी का मेसेज देती है और लोगों को कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई के बारे में जागरूक करती है। फिल्म हिमाचल की पृष्ठभूमि पर है मगर पूरे देश के लिए मेसेज देती है। (फिल्म बॉटम पर जाकर देखें।)

मुस्कान नाम की एक छोटी लड़की को पता चलता है कि उसकी प्रेगनेंट मां को गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच के लिए टेस्ट के लिए फोर्स किया जा रहा है। अगर गर्भ में पल रहा शिशु लड़की हुई तो अबॉर्श कर दिया जाएगा। मुस्कान अपने परिवार की सोच बदलने का निश्चय लेती है। अपने परिवार के मन में बनी कई धारणाओं को वह तोड़ती है।

यह मूवी न सिर्फ हमें यह बताती है कि लड़का और लड़की में फर्क नहीं है, बल्कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी मसेज देती है। इसे डायरेक्टरेट ऑफ विमिन ऐंड चाइल्ड डिवेलपमेंट और डिपार्टमेंट ऑफ सोशल जस्टिस ऐंड इम्पारवरमेंट हिमाचल प्रदेश ने ACC की पार्टनरशिप के साथ बनाया है। फिल्म को गिरगिट स्टूडियोज़ ने तैयार किया है। हिमाचल के पॉप्युलर लमण बैंड ने भी इसमें म्यूजिक दिया है। नीचे देखें 20 मिनट की यह मूवी। शेयर करना न भूलें:

शेयर न करना भूलें। कॉमेंट करके बताएं कैसा लगा।

SHARE