MTV पर आया जुबिन नौटियाल और बादशाह का पहाड़ी गाना

इन हिमाचल डेस्क।। आपको जुबिन नौटियाल याद हैं? उत्तराखंड के गायक जो आजकल बॉलिवुड में भी धमाल मचा रहे हैं। उनका एक गाना ‘झुमके-झुमके’ सुपरहिट हुआ था, जिसमें वह इस गाने को किसी कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे और स्टेज पर एक लड़की डांस करने लग गई, साथ में एक और शख्स भी था। यह वीडियो हिमाचल में भी सुपरहिट हुआ था।

अब जुबिन ने MTV Unplugged 8 के लिए ‘ओ साथी, तेरे चिट्ठी-पतरी आई न’ परफॉर्म किया है। जुबिन ने MTV Unplugged 8 के लिए जो गाना गाया है, वैसे तो वह उत्तराखंड का गाना है, मगर हिमाचल में भी इसी तरह की धुन वाला एक गाना है। हिमाचल में ‘ओ बांकी सजणी, तेरी चिट्ठी पतरी आई न’ नाम के गाने की धुन ऐसी ही है। इससे पहले ‘ओ नीरू’ नाम का गाना भी हिट रहा है।

देखें: जुबिन के ओ साथी से पहले सुपरहिट हुआ था नरेंद्र ठाकुर का ओ रीनू

दरअसल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बहुत से गाने मिलते-जुलते हैं। हिमाचल के कुछ गाने उत्तराखंड (कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों के) के गानों प्रेरित हैं तो उत्तराखंड के कुछ गाने हिमाचल के गानों से। एमटीवी अनप्लग्ड की बात करें तो इसमें जुबिन ने बहुत खुबसूरती से पहाड़ी गाना गाया है।

अगर आप हिमाचल प्रदेश से हैं तो आपको शब्द समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। भले ही कुछ शब्द आपको समझ नहीं आएंगे, मगर पूरा कंपोजिशन खूबसूरत है। हल्के म्यूजिक के साथ जुबिन की आवाज ने इस गाने को नई पहचान दी है। साथ में बादशाह का रैप भी है। बादशाह हिंदी में रैप कर रहे हैं। वीडियो नीचे है:

SHARE