मृत पाई गईं हिमाचल प्रदेश की ऐक्ट्रेस और मॉडल ऋचा धीमान

धर्मशाला। एक दुख भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश की जानी-मानी मॉडल औक ऐक्ट्रेस ऋचा धीमान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। हिंदी अखबार पंजाब केसरी की खबर के मुताबिक शुक्रवार को किराए के मकान में उन्होंने खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करके मौत की वजहों की छानबीन शुरू कर दी है।

r

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक ऋचि गमरु में एक किराए में रहती थीं। शुक्रवार सुबह 11.15 बजे धर्मशाला पुलिस को सूचना मिली कि गमरु में किराए के मकान में रह रही एक युवती दरवाजा नहीं खोल रही है। जब जांच की गई तो वह युवती कमरे के अंदर पंखे से फंदे पर लटकती हुई पाई गई।

इस युवती की पहनान ऋचा धीमान (24) पुत्री चमन लाल धीमान निवासी मलां,  तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। ऋचा धीमान लंबे समय से मॉडलिंग कर रही थीं और हिमाचल में जाना माना चेहरा बन चुकी थीं। हिमाचली परिधान में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हिमाचल के लोगों की पहचान बनी हुई थी।

ऋचा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश की पहचान बन गई है।
ऋचा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश की पहचान बन गई है।

इस बीच ऋचा की माता की शिकायत के आधार पर मामला आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

यकीन नहीं होता कि कुछ वक्त पहले चहकते हुए हिमाचली म्यूजिक विडियोज में रंग भरने वाली प्रदेश की यह बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। इन हिमाचल की टीम श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उनके कुछ विडियो नीचे हैं, जो हमें यूट्यूब पर मिले:


नीचे कॉमेंट करके श्रद्धांजलि दें:

SHARE