मंडी जिले में सिर्फ सराज विधानसभा क्षेत्र से लीड ले पाईं प्रतिभा सिंह

मंडी।। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को हराने वाले बीजेपी उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा को मंडी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लीड मिली है मगर सराज में वह प्रतिभा सिंह से पीछे रह गए। हैरानी की बात यह है कि ऐसी हालत तब है जब सराज के विधायक जयराम ठाकुर खुद मंडी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ चुके थे। हालांकि उसमें उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

चुनाव के नतीजे बताते हैं कि भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने 39856 मतों की लीड लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को पराजित किया। 17 विधानसभा क्षेत्रों में राम स्वरूप शर्मा को 362824 मत मिले। कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को 322968 मत पड़े। सीपीआईएम के कुशाल भारद्वाज 13965 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 6191 मत नोटा के रिकॉर्ड किए गए। मंडी संसदीय सीट पर कुल 726482 मत पड़े। इसमें 1412 वोट पोस्टल बैलेट पेपर के शामिल हैं।

जिला मंडी में सिर्फ एक जगह से प्रतिभा का लीड
इस संसदीय क्षेत्र के तहत मंडी जिले की जो सीटें आती हैं, उनमें सिर्फ सराज में ही प्रतिभा सिंह को लीड मिली है। सराज से रामस्वरूप को 21182, प्रतिभा को 22673, कुशाल को 970 मत मिले। इसके अलावा मंडी विस क्षेत्र से रामस्वरूप शर्मा को 23574 मत, प्रतिभा को 17180 तथा सीपीआईएम के कुशाल भारद्वाज को 661 मत पड़े। बल्ह विस क्षेत्र से भाजपा को 25873, कांग्रेस को 20621, सीपीआईएम को 595 मत मिले।

सुंदरनगर से भाजपा को 23542, कांग्रेस को 18860, सीपीआईएम को 546 मत मिले। द्रंग से रामस्वरूप को 22668, प्रतिभा को 21020, कुशाल को 730 मत, नाचन से रामस्वरूप को 26454, प्रतिभा को 22377, कुशाल को 639, करसोग से रामस्वरूप को 17286, प्रतिभा को 14610, कुशाल को 509 वोट मिले। जोगिंदर नगर से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप को 35500, प्रतिभा को 15589, कुशाल को 2135 मत, सरकाघाट से रामस्वरूप को 26330, प्रतिभा को 17896, कुशाल को 792 मत मिले।

कुल्लू में भी भाजपा को लीड
कुल्लू से भाजपा को 23473, कांग्रेस को 22105 और सीपीआईएम को 684, मनाली से भाजपा को 20112, कांग्रेस को 17995, कुशाल को 621, बंजार से भाजपा को 18295, कांग्रेस को 17892, सीपीआईएम 1001, आनी से भाजपा को 23199, कांग्रेस को 20668 व कुशाल 1966 मत मिले।

बाकी सीटों पर प्रतिभा रहीं आगे
इनके अलावा बाकी जिलों के जो विधानसभा क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में आते हैं, उनमें कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा। जैसे कि रामपुर से रामस्वरूप को 14866 मत, प्रतिभा को 25002, कुशाल को 1213, किन्नौर से रामस्वरूप को 16209 मत, प्रतिभा को 18844 और कुशाल को 314 मत, भरमौर से रामस्वरूप को 19442, प्रतिभा को 21006, कुशाल को 411, लाहौल स्पीति से भाजपा को 5333, कांग्रेस को 8127, कुशाल 168 मत मिले।

SHARE