मिस्टर बीन जिंदा हैं, कई चैनलों ने फैलाई रोवन एटकिंसन के निधन की अफवाह

1

शिमला।। देश-दुनिया समेत हिमाचल प्रदेश के कई वेब पोर्टल्स ने मिस्टर बीन का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोवन एटकिंसन के निधन की खबर दी है। हालांकि, यह जानकारी सामने आई है कि मिस्टर बीन जीवित हैं और उनके निधन की झूठी खबर फैली हुई है।

मिस्टर बीन के नाम से मशहूर ब्रितानी अभिनेता रोवन की मौत की खबर अमेरिका से शुरू हुई। फॉक्स न्यूज के नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल चलाने वाले किसी शख्स ने इस गलत जानकारी को ब्रेकिंग न्यूज की तरह ट्वीट किया और फिर यह बात आगे फैलती गई> इस हैंडल ने लिखा था- मिस्टर बीन (रोवन एटकिंसन) का कार हादसे में 58 की उम्र में निधन।

यह खबर पूरी तरह गलत है। रोवन की उम्र 66 साल है और वह ठीक हैं। कई प्रतिष्ठित चैनलों ने भी खबर को चलाने से पहले पुष्टि करना उचित नहीं समझा। इनमें हिमाचल प्रदेश के भी कई चैनल शामिल हैं।

 

1 COMMENT

Comments are closed.