महेंद्र सिंह ने प्रश्न की रूपरेखा में उलझाए रमेश धवाला

0

शिमला।। शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा के ही वरिष्ठ विधायक रमेश धवाला को प्रश्न की रूपरेखा में उलझाते नज़र आए। धवाला के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि जलशक्ति विभाग में कोई भी कर्मचारी आउटसोर्स आधार पर नियुक्त नहीं है।

इसके आगे मंत्री ने जोड़ा कि शायद विधायक पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर, जल रक्षक और मल्टीपर्पज वर्करों के बारे में पूछना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने सवाल में कर्मचारियों के बारे में पूछा है। जिसका जवाब दे दिया गया है।

इस पर धवाला ने कहा कि मंत्री इंकार कर रहे हैं। पता नहीं अफसर इन्हें सही सूचना दे रहे हैं या नहीं। लेकिन मंत्री जी हमारे मित्र हैं। सुन लेते हैं क्या जवाब देते हैं। जवाब में महेंद्र सिंह बोले मित्रता निभा लेते हैं। मैं क्या जवाब दूँ। इस बारे में बैठकर बात कर लेंगें।

इसके बाद रमेश धवाला ने कहा कि क्या हुआ अगर कर्मचारी शब्द सवाल पूछने के लिए सही नहीं है। लेकिन है तो ये भी विभाग में ही। इसके जवाब में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में आपको पूरी जानकारी दे दी जाएगी।