कुल्लू पुलिस थप्पड़ कांड: गौरव सिंह और बलवंत सिंह बहाल

0

शिमला।। कुल्लू में थप्पड़ प्रकरण के बाद सस्पेंड एसपी गौरव सिंह और सीएम के पीएसओ रहे बलवंत सिंह का सस्पेंशन खत्म हो गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, इन दोनों को नियुक्ति मिलने तक मुख्यालय में तैनात रहना होगा।

23 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरान कुल्लू के एसपी रहे गौरव सिंह और अडिशनल एसपी सीएम सिक्यॉरिटी बृजेश सूद के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गौरव ने बृजेश पर हाथ उठा दिया था। इसके तुरंत बाद सीएम के पीएसओ बलवंत सिंह गौरव सिंह से भिड़ गए थे और वीडियो में उन्हें लात मारते नजर आए थे।

इसके बाद पुलिस विभाग ने प्रारंभिक जांच के आधार पर गौरव सिंह, बृजेश सूद और बलवंत को सस्पेंड कर दिया था। बाद में पाा गया कि बृजेश सूद की गलती नहीं थी तो उन्हें फिर से सीएम सुरक्षा का जिम्मा दे दिया गया था। अब गौरव सिंह से घटना को लेर लिखित जवाब मांगा गया है। आगे की कार्रवाई उस जवा पर निर्भर करेगी।