दिल्ली को ऑक्सीजन देगा हिमाचल, केजरीवाल ने जताया आभार

शिमला।। हिमाचल प्रदेश ने कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे दिल्ली के अस्पतालों को ऑक्सीजन भेजने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है।

सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के आग्रह पर हमारी सरकार दिल्ली को ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करेगी। कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन का भारी संकट चल रहा है, जो चिंताजनक है। संकट की इस घड़ी में हिमाचल दिल्ली को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।”

इसके बाद दिल्ली के सीएम ने जयराम ठाकुर के इस ट्वीट को रीट्वीट किया और शुक्रिया अदा किया। अरविंद केजरीवाल ने लिखा है- जयराम जी, आपकी इस मदद के लिए तहे दिल से शुक्रिया।

दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर आक्सीजन मांगी थी।

SHARE