10 दिन के अंदर दूसरी बार 700 करोड़ रुपये का लोन लेगी हिमाचल सरकार

शिमला।। हिमाचल प्रदेश सरकार 10 दिनों के अंदर दूसरी बार 700 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। इससे पहले सरकार ने 14 मार्च को 700 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

 

इससे पहले हिमाचल सरकार ने जनवरी में 1000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इस तरह से तीन महीनों के अंदर सरकार ने 2400 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। कुल मिलाकर हिमाचल प्रदेश पर अब करीब 45 हजार करोड़ रुपये कर्ज हो जाएगा।

 

हिमाचल सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का भी ऐलान किया है।
हिमाचल सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का भी ऐलान किया है।

 

वीरभद्र सरकार 27 मार्च को भारतीय रिजर्व बैंक के जरिये 700 करोड़ का लोन उठाने जा रही है। इसके लिए इसी रोज मुंबई में नीलामी प्रक्रिया सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके नतीजे 29 मार्च को आएंगे। वित्तीय एजेंसियां इस प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकती हैं।

 

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत इस लोन को 29 मार्च, 2027 तक चुकता किया जाएगा। इसमें जो ब्याज की दरें होंगी, वे उसी दिन के आधार पर तय की जाएंगी। ब्याज दरें भी 29 सितंबर व 29 मार्च को चुकता की जाएंगी।

SHARE