क्लीनिक की आड़ में नशे का कारोबार करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

कांगड़ा।। कांगड़ा पुलिस ने सरकारी नौकरी से रिटायर्ड आयुर्वेदिक डॉक्टर को नशे का कारोबार करने के आरोप मे गिरफ्तार किया है। नगरोटा बगवां बस अड्डे के पास चल रहे क्लीनिक और डॉक्टर के घर से पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयां भी बराम की हैं।  क्लीनिक चलाने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर को प्रैक्टिस की आड़ में नशे की दवाइयों का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस क्लीनिक पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस लंबे समय पर यहां पर नजर रखे हुई थी। गुरुवार देर शाम को पुलिस ने यह कार्रवाई की। तलाशी अभियान में प्रतिबंधित दवाओं के 5983 टैबलट, 940 कैप्स्यूल, 53 इंजेक्शन और 107 बोतलें कफ सिरप बरामद हुआ।

कांगड़ा के एसपी संजीव गांधी ने बताया है कि सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सक के खिलाफ 22 एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी चिकित्सक से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के स्रोतों और बिक्री के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जाएगी और उसकी संपत्ति व बैंक खातों की भी जांच होगी।

SHARE