सरकार गिरने के धूमल के कयासों को जयराम ने बताया बेवजह का राग !
मंडी
भाजपा के धड़ेबाजी समय समय पर बाहर निकलती आती रही है। इसी कड़ी में मंडी के कद्दावर नेता पूर्व मन्त्रीं एवं सिराज से भाजपा विधायक जय राम ठाकुर ने मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान कुछ ऐसा कहा की भाजपा काडर में खलबली मच गई।
पत्रकार ने जब प्रदेश में सरकार गिरने की स्थिति में जल्द चुनाव होने के आसार पर पूछा तो जयराम तपाक से बोले कार्यकर्ता चुनाव होने का इंतज़ार कर रहे है सरकार गिरने का नहीं। जय राम यहीं नहीं रुके साथ में यह भी कहा की कुछ लोग बेवजह कई सालों से सरकार गिरने की अफवाह फैला रहे हैं। विदित है की नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल अक्सर यह कहते हुए आ रहे है की सरकार कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और गिर जाएगी।
अब इसका क्या मतलब निकाला जाए की धूमल जो अक्सर कहते हैं उसे जयराम ने बेवजह की बयानबाज़ी का तमगा दे दिया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री कैंडिडेट के बारे में जब जय राम से पुछा गया तो यहाँ भी पूर्व मुख्यमन्त्रीं और नेता प्रतिपक्ष का नाम लेने से जयराम ने परहेज किया और कहा की भाजपा आलाकमान तय करेगा मुख्यमन्त्रीं कौन होगा। जयराम ठाकुर के इन बयनों की राजनीति क्षेत्र में बहुत चर्चा है। गौरतलब है की प्रदेश राजनीति में जय राम ठाकुर को शांता कुमार और जे पी नड्डा का करीबी माना जाता रहा है।
![1017070_128257740715971_850769119_n](https://inhimachal.in/wp-content/uploads/2016/05/1017070_128257740715971_850769119_n.jpg)
भाजपा की नई पीढ़ी में जयराम ठाकुर सबसे कद्दावर नेता है जो लगतार चुनाव जीतकर आ रहे हैं और प्रदेश भाजपा के अद्यक्ष तक रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के लिए भी उनके नाम पर चर्चा चलती रही है। हालाँकि जय राम ठाकुर ने खुद इसकी रफ इशारा भी किया और कहा की इस बार जिला मंडी प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा।