पूर्व मुख्यमंत्री धूमल एवं परिवार की सम्पतियों की जांच करेगी सी बी आई !

शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल एवं उनके परिवार पर चल रही आय से अधिक संपत्ति के मामलो की जांच प्रदेश सरकार सी बी आई को सौंपने की तैयारी में हैं।  दैनिक अखबार दैनिक जागरण की खबर के अनुसार यह कार्रवाई जल्द ही अमल में ला सकती है।  इस से पहले भी प्रदेश सी आई डी ने आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के सारे तथ्य छे महीने पहले ही सरकार को को सौप दिए थे साथ ही इस मामले में सी बी आई जांच की सलाह सरकार को दी थी।   प्रदेश सी आई डी के अनुसार  धूमल परिवार की प्रदेश से बाहर भी सम्पतिया हैं जहाँ सी आई डी  और विजिलेंस जांच नहीं कर सकती।
पूर्व मुखयमंत्री धूमल एवं अनुराग ठाकुर
विजिलेंस की माने तो धूमल परिवार ने प्रदेश के बाहर बंगलौर , मुंबई दिल्ली चंडीगढ़ एवं कुल्लू पालमपुर काँगड़ा में उस समय साड़ी सम्पतिया खरीदी जब धूमल 2008 से 2012 तक मुख्यमंत्री थे।  गौरतलब है की शर्मशाला के एक अधिवक्ता ने धूमल परिवार के विदेश में भी एक होटल होने का जिक्र किया था।  मुख्यमंत्री ने कल शाम कई घंटों तक विजेलंस के अधिकारीयों से मीटिंग की इसके बाद श्याद जल्द ही प्रेम कुमार धूमल ,धर्मपत्नी  शीला धूमल बेटे  अनुराग ठाकुर उनकी पत्नी शैफाली ठाकुर , बेटे अरुण धूमल एवमं उनकी पत्नी की सम्पतियों की जांच सी बी आई को दे दी जाएगी।
हालाँकि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल खुद अपनी  शांता कुमार  तथा वीरभद्र सबकी सम्पतियों की जांच के लिए केंद्र को पत्र  लिखते रहे हैं।
अब इसे सिर्फ बदले की कार्रवाई माना जाए या कुछ और यह समय ही बता पायेगा।
SHARE