एक बार फिर छा गया ए.सी. भारद्वाज का मॉडर्न फोक नोट

इन हिमाचल डेस्क।। हिमाचल प्रदेश की विभिन्न लोक संस्कृतियों की झलक उनके लोकगीतों में मिलती है। ऐसे ही लोकगीतों को नए ढंग से पेश कर रहे ‘द मॉडर्न फोक नोट’ ने अपना चौथा संस्करण पेश किया है। 10 दिसंबर को पब्लिश किए गए नए वीडियो ‘द मॉडर्न फोक नोट-4’ पर अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

इसके पहले के तीन संस्करण भी काफी पसंद किए गए थे। इस बार भी गायक ए.सी. भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है और शशि भूषण नेगी ने म्यूजिक के साथ नए प्रयोग किए हैं। वीडियो के निर्देशन राम चौहान ने किया है। कुल मिलाकर यह वीडियो सुनने और देखने में शानदार है।

ए.सी. भारद्वाज

पारंपरिक और आधुनिक वाद्य यंत्रों के बीच हिमाचल के विभिन्न हिस्सों के लोकगीतों को तो इस वीडियो में जगह मिली ही है, हिंदी गाने भी बीच-बीच में आते हैं जो शानदार बन पड़े हैं। वीडियो देखें-

क्या है मॉडर्न फोक नोट
कुछ साल पहले पाकिस्तान से जब कोक स्टूडियो की शुरुआत हुई, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह फॉरमैट इतना लोकप्रिय होगा। इसकी तर्ज पर हिंदुस्तान में अनप्लग्ड गानों के कई शो शुरू हुए। कोक स्टूडियो के भी कई सीजन अब तक आ चुके हैं और उनमें पुराने गानों को नए रूप में सहजता के साथ स्टूडियो में गाते हुए बनाए गए वीडियो खासे लोकप्रिय हुए।

शशि भूषण नेगी हिमाचली म्यूजिक को नई दिशा देने की कोशिश में जुटे हैं।

इसी तर्ज पर शशि भूषण नेगी ने ‘द मॉडर्न फोक नोट’ में पारंपरिक पहाड़ी लोकगीतों और कुछ अन्य गानों के साथ प्रयोग किया है। ‘The Modern Folk Note’ सिरीज के तहत एक स्टूडियो में सभी वाद्ययंत्रों में प्रवीण लोगों को बिठाया जाता है। वे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हैं और बीच में बैठा गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरता है।

इससे पहले के तीन संस्करण सुनने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं, आपको जरूर पसंद आएंगे।

कोक स्टूडियो को मात देता है ये हिमाचली ‘फ़ोक स्टूडियो’

SHARE