बोर्डों-निगमों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति का दूसरा दौर, 10 को मिली कुर्सी

शिमला।। हिमाचल प्रदेश में सरकारी निगमों और बोर्डों के चेयरमैन और उपाध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। पहले दौर में जहां 3 नामों की घोषणा हुई थी, आज जयराम सरकार ने 10 और नामों का ऐलान किया है।

नियुक्ति के बाद सभी उपाध्यक्ष और चेयरमैन मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने सचिवालय पहुँचे और नईं ज़िम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

पढ़ें, किसे कौन सा पद मिला।

1.हमीरपुर से विजय अग्निहोत्री ,एचआरटीसी के उपाध्यक्ष बनाए गए

2.ऊना से रामकुमार HPSIDC के उपाध्यक्ष बनाए गए

3.पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा HIMUDA के उपाध्यक्ष बनाए गए

4.किन्नौर से सूरत नेगी को फ़ॉरेस्ट कारपोरेशन का उपाध्यक्ष बनाया गया

5.शिमला से रूपा शर्मा को सक्षम गुड़िया बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया

6.काँगड़ा से मनोहर धीमान को GIC का उपाध्यक्ष बनाया गया

7.सोलन के दर्शन सैनी को हिमाचल जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया

8.सिरमौर के बलदेव तोमर को हिमाचल खाद्य एवं आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया
9.कुल्लू से राम सिंह को HPMC का उपाध्यक्ष बनाया गया

10.शिमला से गणेश दत्त को HIMFED का चेयरमैन बनाया गया

चेयरमैन-उपाध्यक्षों की नियुक्तियों में दिखे जयराम के तेवर

इससे पहले किसे कौन सा पद दिया गया था, जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

धवाला बने प्लैनिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन, दो अन्य को भी मिली कुर्सी

SHARE