रिज में स्थापित की जाए वीरभद्र सिंह की प्रतिमा: यदोपती

0

शिमला।। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के रिज पर स्थापित करने की मांग की है।

वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताते हुए यदोपती ने कहा, “जहाँ यशवंत सिंह परमार को हिमाचल प्रदेश का निर्माता माना जाता है, वहीं राजा वीरभद्र सिंह जी को आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता है।”

यदोपती ठाकुर

उन्होंने कहा, “राजा वीरभद्र सिंह कांग्रेस के ही नेता नहीं थे बल्कि पूरा हिमाचल और सभी दलों के लोग भी उन्हें मानते थे। ऐसे में उनके सम्मान में प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।”

यदोपती ठाकुर ने प्रदेश सरकार से माँग की है कि ‘यह प्रतिमा ऐतिहासिक रिज मैदान में स्थापित की जाए जिसके लिए युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार की आभारी रहेगी।’