हिमाचल बजट: जानें, कहां कितना खर्च करेगी सरकार, किसे क्या मिला

शिमला।। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। कोरोना संकट के बावजूद इस बार 50 हजार 192 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट की खास बातें-

  • कुल बजट 50 हजार 192 करोड़ रुपये
  • राजस्व घाटा 423 करोड़
  • अनुमानित बजट घाटा 28, 491 करोड़
  • राजकोषीय घाटा 7789 करोड़ (जीडीपी का 4.5%)

कहां कितना खर्च करेगी सरकार, किसे क्या मिला-

  • वन विकास जन सहयोग कार्यक्रम दौगुना होगा।
  • विधायक विकास निधि (नाबार्ड से मिलने वाली) को 120 करोड़ से बढ़ाकर 135 करोड़ किया।
  • विधायक निधि को 173 करोड़ से बढ़ाकर 180 करोड़ किया गया।
  • कारोना काल में विधायकों के वेतन में 30 फ़ीसदी की कटौती अब बन्द होगी।
  • पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा देने के लिए 7 करोड़ का प्रावधान।
  • क्लास वन और टू को अपनी आय का ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा।
  • 20 करोड़ गृहिणी सुविधा योजना के लिए प्रावधान रखा गया।
  • सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती से 50 हज़ार नए लोगों को जोड़ा जाएगा इसके लिए 20 करोड़ का प्रावधान रखा गया।
  • 83 करोड़ सिंचाई योजना के लिए प्रावधान रखा गया।
  • नई स्वर्ण जयंती बागवानी नई योजना शुरू की गई। बागवानी के लिए 543 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

  • दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का एलान किया गया।
  • 3615 कुल पंचायतों में से नई पंचायतों के लिए पंचायत घरों का प्रावधान किया जाएगा।
  • एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई।
  • आउटसोर्स कर्मियों के भी 500 रुपए बढ़ाए गए।
  • मिशन दृष्टि नई योजना के तहत स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे।
  • आशा वर्कर के मानदेय में 750 रुपए की बढ़ोतरी की गई।
  • स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 3016 करोड़ का प्रावधान रखा गया।
  • तीनों नए नगर निगमों को 1 करोड़ प्रति निगम व नगर पंचायतों को 20 लाख दिए जाएंगे।
  • अंशकालीन कर्मियों के 300 रुपए बढ़ाए गए।
  • मिड डे मील वर्कर व वाटर करियर का मानदेय 300 रुपया बढ़ाया गया।
  • पी जी, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स का मानदेय 5000 बढ़ाया।
  • कौशल विकास भत्ते पर 100 करोड़ ख़र्च किया जाएगा।
  • 200 इलेक्ट्रिक बसें ख़रीदी जाएंगी।
  • भांग (इंडस्ट्रियल हेम्प) की खेती शुरू करने पर बनेगी योजना।
  • एससी-एसटी केे बीपीएल परिवारों की बेटियों को शादी के लिए शगुन नामक नई योजना के तहत 31000 की राशि दी जाएगी।
  • 40 हज़ार नए लोगों को पेंशन लगाई जाएगी जिस पर 7 करोड़ खर्च किया जाएगा।
  • 65 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग की महिलाओं के लिए स्वर्ण संबल योजना के तहत 1000 रुपए पेंशन दी जाएगी। इस पर एक हज़ार 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का मानदेय 500 रुपए व सहायकों का मानदेय 300 रुपए बढ़ाया गया।
  • पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा।
  • कामगारों की दिहाड़ी 300 रुपए होगी।

 

SHARE