Site icon In Himachal | इन हिमाचल

सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका, यूपी ईस्ट की संभालेंगी जिम्मेदारी

नई दिल्ली।। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा आखिरकार सक्रिय राजनीति में उतर गई हैं। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका वाड्रा को महासचिव बनाते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। प्रियंका अगले महीने पहले हफ्ते अपना कार्यभार संभालेंगी। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने की पुष्टि की है। प्रियंका पार्टी के लिए प्रचार करती रही हैं मगर उन्होंने अब तक कोई पद नहीं लिया था।

मोतीलाल वोरा ने कहा, ‘प्रियंका को जो जिम्मेदारी दी गई, वह बेहद अहम है। इसका असर केवल पूर्वी यूपी पर ही नहीं होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों पर भी पड़ेगा।’

पूर्वी क्षेत्र में भले ही भारतीय जनता पार्टी का दबदबा हो मगर कुछ सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस का अच्छा प्रभाव रहा है। यहां फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सांसद रहे हैं।

Exit mobile version