Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

छेड़खानी करने वालों की धुनाई करने वाली बहादुर छात्राएं

कुल्लू।। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के पास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला सुल्तानपुर में पढ़ने वाली दो छात्राओं को इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

मुस्कान और सीमा नाम की इन छात्राओं को बहादुरी पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। दरअसल स्कूल के पास लड़के इकट्ठा होकर टिप्पणियां किया करते ते। मुस्कान और सीमा ने पिछले साल 10 जुलाई को ऐसे ही लड़कों की धुनाई कर दी थी।

इसके बाद दोनों बेटियों ने इन लड़कों को महिला पुलिस स्टेशन ले जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। इस घटना के बाद स्कूल के आसपास असामाजित तत्वों का आना बंद हो गया। जाहिर है, इससे छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल बना है।

Exit mobile version