Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

तानाशाह व्यक्ति के हाथ चली गई है देश की कमान: कुलदीप सिंह राठौर

मंडी।। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि देश की कमान एक तानाशाह व्यक्ति के हाथ में चली गई है। उन्होंने सुंदरनगर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही।

न्यूज 18 हिमाचल के मुताबिक कुलदीप सिंह राठौर ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, “एक तानाशाह व्यक्ति के हाथ देश की कमान चली गई है।”

कुलदीप राठौर ने कहा कि मोदी ने किसानों, नौजवानों और छोटे कारोबारियों से झूठ बोल सत्ता हासिल की और देश की जनता से छल किया है। जीएसटी और नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था गिरी है और इसके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी हैं।

Exit mobile version