Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

भगवंत मान गुरुवार को करेंगे डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी, राघव चड्ढा कर रहे तैयारियां

चंडीगढ़।। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी सिख रीति-रिवाज के साथ एक सादे समारोह में होने जा रही है।

चड्ढा कर रहे तैयारियां
भगवंत मान की शादी की तैयारियां उनके आधिकारिक आवास पर की गई है। खबरों के अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राघव चड्ढा समारोह के आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

बच्चों संग अमेरिका में रहती हैं पूर्व पत्नी
भगवंत मान जब 2014 में संगरूर लोकसभा से सांसद चुने गए थे, तब उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत ने भी प्रचार किया था। मगर उसके बाद 2016 में तलाक हो गया था। मान के दो बच्चे भी हैं जो अमेरिका में अपनी मां के साथ रहते हैं।

भगवंत मान और उनकी पूर्व पत्नी की फाइल फोटो

पंजाब और परिवार में से चयन
तलाक से समय जब पत्रकारों ने सवाल किए थे तो भगवंत मान ने कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में से एक को चुनना था, ऐसे में उन्होंने पंजाब को चुनने का फैसला किया।

कौन हैं डॉक्टर गुरप्रीत
जिन डॉक्टर गुरप्रीत कौर से मान की शादी हो रही है, बताया जा रहा है कि वह उनके परिवार की करीबी हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे।

केजरीवाल भी होंगे शामिल
इस समारोह में परिवार के लोग और कुछ अन्य विशेष लोग ही शामिल होंगे। ऐसी जानकारी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शादी में पहुंचेंगे।

Exit mobile version