Site icon In Himachal | इन हिमाचल

वीरभद्र सिंह ने जब सुजान सिंह पठानिया को झिड़क दिया था

शिमला।। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जीवन से जुड़े कई किस्से हैं। एक ऐसा ही किस्सा है जब उन्होंने अपनी ही कैबिनेट के मंत्री को झिड़क दिया था।

स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया उस समय वीरभद्र सरकार की कैबिनेट में ऊर्जा व कृषि मंत्री हुआ करते थे। अपने काम के सिलसिले में एक शख्स पठानिया के कार्यालय में कई बार चक्कर लगा चुका था। वहीं, मंत्री ने काम में देरी की वजह वजह बताकर उसे वापिस लौटा दिया।

व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर कुछ समय पश्चात मुख्यमंत्री के कार्यालय जा पहुंचा। संयोगवश इसी दौरान सुजान सिंह पठानिया भी मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे हुए थे। जब पठानिया ने उस व्यक्ति को वहां देखा तो उसे सीएम वीरभद्र सिंह के सामने ही डांट लगा दी।

पठानिया ने कहा कि तुम्हें बता तो दिया है कि तुम्हारा काम क्यों नहीं हो पा रहा है। फिर क्यों तुम बार-बार यहां के चक्कर काट रहे हो। वहां मौजूद वीरभद्र सिंह अपनी आंखों से सब देख रहे थे। उन्होंने उस व्यक्ति को अपने ऑफिस में बिठाया और चाय-पानी पिलाया।

फिर वीरभद्र सिंह ने पठानिया को झिड़क दिया। उन्होंने डांट लगाते हुए कहा कि अगर गुस्सा आता है तो राजनीति छोड़ दो। हालांकि पठानिया उस समय वीरभद्र सरकार की कैबिनेट के मंत्री थे।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन

Exit mobile version