Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

सांस लेने में दिक्कत के चलते IGMC में भर्ती किए गए वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह

शिमला।। कोरोना को मात देने के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल से शिमला लौटे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी शिमला भर्ती करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उनका हालचाल जानने आईजीएमसी पहुंचे।

वीरभद्र सिंह शुक्रवार दोपहर सरकारी चॉपर से शिमला पहुंचे और फिर अपने निवास हॉली लॉज चले गए थे। बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद शाम छह बजे उन्हें आईजीएमसी लाया गया।

एमएस डॉक्टर जनक राज ने बताया कि वीरभद्र सिंह को कार्डिक केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के बीच इस बारे में विचार हो रहा है कि उन्हें दोबारा चंडीगढ़ भेजा जाए या नहीं।

हिमाचल सरकार के हेलिकॉप्टर से शिमला पहुंचे पूर्व सीएम वीरभद्र

Exit mobile version