Site icon In Himachal | इन हिमाचल

वायरल ऑडियो मामला: शीतल व्यास और अर्चना ठाकुर निलंबित

शिमला।। सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा महिला मोर्चा के कथित ऑडियो मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कड़ा संज्ञान लिया है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास तथा सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी डॉ अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह ने एक प्रैस बयान जारी कर दी है। प्रेस बयान में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारियों को संगठन के सभी दायित्वों से भी तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है। यहां पर किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कल कथित तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में पदाधिकारी एक दूसरे पर पैसे देकर पद लेने और बदसलूकी जैसे आरोप लगा रहे थे।

Exit mobile version