Site icon In Himachal | इन हिमाचल

ऊना में जमीनी विवाद में चल गई गोली, हालत गंभीर

ऊना।। प्रदेश में जमीन को लेकर एक और विवाद सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे पर गोली चलाकर लहूलुहान कर दिया। मामला ऊना जिला से सम्बंधित है। जिले के अंब उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत के त्याई गांव में दो व्यक्तियों में जमीन को लेकर यह विवाद हुआ है।

घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने आर्म्ज़ एक्ट व धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। यहां ज़मीनी विवाद को सुलझाने के लिए अधिकारियों को भी बुलाया गया था। लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गयी कि एक व्यक्ति ने दूसरे पर गोली चला दी। हालांकि व्यक्ति को गोली नहीं लगी। लेरिन छर्रे लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी शख्स की पहचान गोपाल कृष्ण के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में घायल हुए शख्स की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी त्याई के तौर पर हुई है। फिलहाल सुरजीत की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Exit mobile version