Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 6 की मौत, कई घायल

इन हिमाचल डेस्क।। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ITBP जवानों को ले जा रही एक बस अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक गहरी खाई में गिर गई है। अभी तक इस हादसे में आईटीबीपी के छह जवानों की जान जाने की खबर है और 37 घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। इस बस में 39 जवान बैठे हुए थे। इनमें 37 आईटीबीपी के थे और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के। आईटीबीपी के जवानों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया गया था जहां ड्यूटी पूरी करने के बाद वे वापस लौट रहे थे।

यह घटना सुबह 11 बजे की है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Exit mobile version