Site icon In Himachal | इन हिमाचल |

नगरोटा बगवाँ में गुंडे बेलगाम, कपल को पकड़ लड़की का वीडियो बनाया

कांगड़ा।। हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा ज़िले से एक बार फिर गुंडातत्वों द्वारा कपल को पकड़कर लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने और उसके निजी अंगों का वीडियो बनाने मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी का दावा किया है, हालाँकि जाँच जारी है। शाम तक पुलिस ने पूरी जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।

मामला नगरोटा बगवाँ के मस्सल इलाक़े का है जहां पर जंगल गाँव में एक कपल को कुछ लोगों ने घेर लिया। वे उन्हें बेइज्जत करके बदनामी करने की धमकी देने लगे और कहने लगे कि तुम यहाँ ग़लत काम कर रहे हो। लेकिन ऐसा कहने वालों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट का वीडियो बना लिया। इस दौरान लड़के के साथ भी बदसलूकी होती रही।

ऐसी जानकारी मिली है कि ये लड़के पहले भी यहाँ आने वाले कपल्स के साथ ऐसा कर चुके हैं। वे यहाँ एकांत में बैठे कपल्स को घेरते थे, लड़के को पीटते थे, लड़की का उत्पीड़न करते थे और वीडियो बना लेते थे। फिर धमकी देते हैं कि किसी से कुछ कहा तो वीडियो लीक कर देंगे। डर के मारे किसी ने इनकी शिकायत नहीं की और इनकी हिम्मत बढ़ती चली गई।

इस बार इन्हीं का बनाया वीडियो सामने आ गया और कुछ लोगों ने इसे फैला दिया। इस तरह मामला सार्वजनिक हुआ। एसपी काँगड़ा विमुक्त रंजन का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी शाम पाँच बजे देगी।

ग़ौरतलब है कि पूरे हिमाचल में ऐसे टोंडे सक्रिय हैं जो झुंड बनाकर कपल्स को निशाना बनाते हैं। संस्कृति और समाज का बहाना बनाकर ये अपनी कुंठा को शांत करते हैं। वीडियो बनाते हैं और लड़की से रेप करते हैं और कहते हैं कि किसी से कहा तो वीडियो वायरल कर देंगे। ऐसी ही एक घटना काँगड़ा के ही परौर में अप्रैल 2018 में सामने आई थी जब नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप कर दिया गया था। आगे ख़बर पढ़ें-

कांगड़ा के परौर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर

इसी तरह नवंबर 2019 में काँगड़ा के पंचरुखी में रेल ट्रैक पर कुछ लोगों ने लड़का-लड़की को घेर कर धमकाया और लड़की जबरन किस कर लिया था। ख़बर आप आगे पढ़ सकते हैं-

पालमपुर: लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में तीन गिरफ्तार

Exit mobile version